रिविलगंज में ज्वेलरी दुकान लूटकांड का खुलासा, अंतर राज्य गिरोह के तीन अपराधी गिरफ्तार
रिविलगंज थाना क्षेत्र में ज्वेलरी दुकान में हुई लूट का पुलिस ने सफल उद्भेदन किया। तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया गया, जिनमें मोतिहारी के सुधीर कुमार और उत्तर प्रदेश के समीर व रेहान शामिल हैं। पुलिस ने उनके पास से चोरी के आभूषण, नकद राशि और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की है।

गिरफ्तार अपराधियों में मोतिहारी व उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं शामिल हनुमान जी का लॉकेट दिखाने के बहाने इन अपराधियों ने घटना को दिया था अंजाम सीनियर एसपी के निर्देश पर एडिशनल एसपी के नेतृत्व में एसआईटी का किया गया था गठन पेज तीन की लीड छपरा, हमारे संवाददाता। रिविलगंज थाना क्षेत्र में ज्वेलरी दुकान में हुई लूट की घटना का पुलिस ने शुक्रवार को सफल उद्भेदन करते हुए तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने इनके पास से 5.3 ग्राम सोना जैसे दिखने वाले आभूषण, 1730 रुपये की नकद राशि और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी बरामद की है।
यह जानकारी सीनियर एसपी विनीत कुमार ने दी। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान मोतिहारी के रहने वाले सुधीर कुमार व फर्रुखाबाद उत्तर प्रदेश के रहने वाले समीर और रेहान उर्फ कबीर के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, सभी आरोपियों से पूछताछ जारी है और गिरोह के अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।उन्होंने बताया कि 6 अप्रैल को रिविलगंज थाना में एक लिखित आवेदन दिया गया था, जिसमें बताया गया कि दोपहर करीब 2:00 बजे कुछ अज्ञात व्यक्तियों ने उनकी दुकान में घुसकर सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर लिए। इस मामले में रिविलगंज थाना कांड संख्या-205/26 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। घटना की गंभीरता को देखते हुए एसआईटी का गठन किया गया था। एडिशनल एसपी राम पुकार सिंह के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। गठित टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मानवीय व तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर घटना में संलिप्त दो अपराधियों समीर और रेहान उर्फ कबीर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उनके पास से घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी जब्त की। पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों की निशानदेही पर चोरी के आभूषण खरीदने वाले एक स्वर्ण व्यवसायी को भी गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार स्वर्ण व्यवसायी के पास से चोरी के आभूषण बरामद किए गए हैं। इस तरह पुलिस ने पूरे नेटवर्क का खुलासा करते हुए लूटकांड का सफल उद्भेदन किया। टीम ने सीसीटीवी कैमरे से भी इन अपराधियों की पहचान की। छापेमारी दल में रिविलगंज थानध्यक्ष राजीव कुमार सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी और कर्मी शामिल थे। पुलिस ने दावा किया है कि जल्द ही इस मामले से जुड़े अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा l
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


