Chapra News: पुलिस ने छापेमारी कर 865 लीटर स्प्रिट बरामद किया
Chapra News: तरैया में पुलिस ने पचड़ौर गांव में 865 लीटर स्प्रिट बरामद की है। पचड़ौर गांव के रावण मांझी और मुन्ना मांझी सहित तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। वहीं गलिमापुर गांव में एक महिला को गंभीर चोट लगी है, उसे छपरा रेफरल अस्पताल भेजा गया। दो लोग मारपीट में घायल हुए हैं।

Chapra News: तरैया, एक संवाददाता। स्थानीय थाना पुलिस ने पचड़ौर गांव में नदी किनारे झाड़ी में छिपाकर रखी गई 865 लीटर स्प्रिट बरामद की है। पुलिस ने यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की। बरामद स्प्रिट 20 गैलनों में रखी हुई थी। इस संबंध में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर तीन लोगों को नामजद किया है। नामजद आरोपितों में पचड़ौर गांव निवासी रावण मांझी और मुन्ना मांझी तथा रसीदपुर गांव निवासी जितेंद्र दास शामिल हैं। पुलिस आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है ।
सड़क दुर्घटना
सड़क दुर्घटना में महिला गंभीर रूप से घायल, छपरा रेफर तरैया । थाना क्षेत्र के गलिमापुर गांव में हुई सड़क दुर्घटना में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला की पहचान मदीना खातून के रूप में हुई है। घटना के बाद परिजन उसे इलाज के लिए तरैया रेफरल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए छपरा सदर अस्पताल रेफर कर दिया। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
मारपीट की घटनाएं
मारपीट में दो लोग घायल, अस्पताल में भर्ती तरैया । थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों में भूमि विवाद को लेकर हुई मारपीट की अलग-अलग घटनाओं में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में तरैया गांव निवासी कमल राम और शीतलपुर गांव निवासी आशा देवी शामिल हैं। दोनों घायलों को इलाज के लिए तरैया रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार चल रहा है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।


