पानापुर में भारी मात्रा में फ्रूटी पैक शराब बरामद
पानापुर के महम्मदपुर पंचायत के खजुरी गांव में पुलिस ने छापेमारी कर 800 टेट्रा पैक फ्रूटी शराब बरामद की। थानाध्यक्ष संजीत कुमार के नेतृत्व में सुबह नौ बजे कार्रवाई की गई। पुलिस को कार्रवाई की भनक लगते ही धंधेबाज भाग निकले। कई अन्य घटनाओं में महिला घायल, युवक की पिटाई और भूमि विवाद के मामले भी सामने आए।

पानापुर। थाना क्षेत्र के महम्मदपुर पंचायत के खजुरी गांव में छापेमारी कर पुलिस ने 180 एमएल के 800 टेट्रा पैक फ्रूटी शराब बरामद की। थानाध्यक्ष संजीत कुमार के नेतृत्व में सुबह करीब नौ बजे छापेमारी की गई। पुलिस कार्रवाई की भनक लगते ही धंधेबाज फरार हो गया। मैट्रिक में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को किया गया सम्मानित मकेर। प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय चंदिला परिसर में मंगलवार को मैट्रिक परीक्षा 2016 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली चार छात्राओं को सम्मानित किया गया। सम्मानित छात्राओं में प्रखंड टॉपर किंजल कुमारी (464), अनुष्का कुमारी (416), आकृति कुमारी (410) व शब्बा अंजुम (406) शामिल हैं।
इस अवसर पर सेवानिवृत्त जिला जज दिनेश कुमार शर्मा और डॉ. सियाराम शर्मा ने छात्राओं की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी अजय कुमार शर्मा, शिक्षिका चंदा देवी, शिक्षक धर्मेंद्र कुमार शर्मा सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे। मंच संचालन प्रभात कुमार शर्मा ने किया। रामकोला में युवक की पिटाई, गंभीर रूप से घायल तरैया। थाना क्षेत्र के रामकोला गांव में एक युवक की कुछ लोगों द्वारा मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। घायल युवक मोनू कुमार का इलाज रेफरल अस्पताल में चल रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। पति ने पत्नी को मारपीट कर किया घायल तरैया। थाना क्षेत्र के परौना गांव में एक पति ने अपनी पत्नी को मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल महिला अप्सरा खातून का इलाज रेफरल अस्पताल में चल रहा है। पीड़िता ने अपने पति के खिलाफ स्थानीय थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। रुद्र महायज्ञ को लेकर बैठक, संचालन समिति का गठन तरैया। प्रखंड के नेवारी बाजार स्थित नवनिर्मित हनुमान मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा सह रुद्र महायज्ञ को लेकर ग्रामीणों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में सर्वसम्मति से यज्ञ संचालन समिति का गठन किया गया। इसमें अध्यक्ष जयनाथ प्रसाद, उपाध्यक्ष निवाल किशोर यादव, सह-उपाध्यक्ष रमेश राय, सचिव डॉ. रामप्रवेश राय, उपसचिव सत्येंद्र कुमार व हरेंद्र यादव, कोषाध्यक्ष सुनील कुमार तथा संयोजक संत रामजी व्यास समदर्शी चुने गए। यह महायज्ञ 18 मई से 26 मई तक आयोजित होगा। जन सुनवाई शिविर में भूमि विवाद का मामला उठा तरैया। स्थानीय अंचल कार्यालय परिसर में सीओ पंकज कुमार सिंह के नेतृत्व में जन सुनवाई शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में माधोपुर बड़ा निवासी उपेंद्र कुमार सिंह ने भूमि विवाद से संबंधित शिकायत दर्ज कराई। मामले में सुनवाई करते हुए दूसरे पक्ष को नोटिस जारी किया गया। इस अवसर पर राजस्व कर्मचारी बद्री विशाल मिश्र एवं प्रधान लिपिक रणधीर उपस्थित थे। मॉडल स्कूल बनने के बाद नामांकन को लेकर विवाद तरैया, एक संवाददाता। प्रखंड का गवंद्री स्थित नेपाल सिंह हाई स्कूल सह प्लस टू विद्यालय को मॉडल स्कूल में चयनित किया गया है। हालांकि विद्यालय के मॉडल स्कूल बनने के बाद स्थानीय छात्रों का कक्षा 9 में नामांकन नहीं हो पा रहा है, जिससे अभिभावकों में नाराजगी है। विद्यालय प्रशासन के अनुसार, जिला शिक्षा पदाधिकारी द्वारा 140 छात्रों की सूची दी गई है, जिनका चयन परीक्षा के माध्यम से किया गया है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि नामांकन परीक्षा की सूचना सार्वजनिक नहीं की गई। इस संबंध में पूर्व मुखिया संजीव कुमार सिंह ने जिलाधिकारी को शिकायत भेजकर वंचित छात्रों के नामांकन की मांग की है। ग्रामीणों द्वारा हस्ताक्षर अभियान भी चलाया जा रहा है। नामांकन नहीं होने से क्षेत्र के छात्र-छात्राएं परेशान हैं। सड़क दुर्घटना में सीएचओ कर्मी गम्भीर घायल, तरैया । थाना क्षेत्र के पोखरेरा हेल्थ वेलनेस सेंटर के सीएचओ प्रकाश रंजन सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गये हैं। पीड़ित सीएचओ प्रकाश रंजन का उपचार रेफरल अस्पताल में चल रहा है। उक्त सीएचओ ड्यूटी करने से बाइक से जा रहे थे कि रास्ते में बंदर बाइक पर हमला बोल दिया्र जिससे अनियंत्रित होकर बाइक से गिर गम्भीर रूप से घायल हो गये । दिव्यांग युवक का लोगों ने कराया इलाज मांझी। मांझी प्रखंड के डुमरी मस्जिद के समीप मंगलवार की सुबह बेहोश पड़े दिव्यांग युवक को स्थानीय लोगों ने निजी निजी क्लीनिक में ले जाकर उसका इलाज कराया। होश में आने के बाद फैयाज अहमद नामक युवक ने मौजूद ग्रामीणों से अपनी गरीबी की कहानी बताकर अपनी बहन की शादी में सहयोग करने का लोगों से आग्रह किया। युवक ने बताया कि पैसे की तंगी की वजह से उसने दो दिनों से कुछ खाया पिया नही था शायद इसी वजह से वह बेहोश हो गया था। युवक उत्तर प्रदेश के मउ जनपद के इसफ़ाबाद का रहने वाला बताया जाता है। पत्नी ने पति को पीटा, थाने में गुहार मशरक। मशरक थाना क्षेत्र के चांदकुदरिया पदमौल गांव मे पत्नी द्वारा अपने पति के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है । इस मामले मे पति मनोज राय द्वारा थाना मे एक लिखित आवेदन देकर कहा गया है कि मै अपने कमरे मे बैठा था तभी मेरी पत्नी गीता देवी आयी और गाली-गलौज करते हुए मेरे पैकेट से तीन हजार निकाल लिये। विरोध करने पर पत्नी द्वारा लाठी से मारपीट कर घायल कर दिया गया। परिवार नियोजन के स्थाई व अस्थाई साधनों की दी जानकारी मांझी। मांझी प्रखंड के ताजपुर में मंगलवार को परिवार नियोजन जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। परिवार नियोजन के स्थाई व अस्थाई साधनों पर आशा कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया गया। यह अभियान जननी संस्था के तत्वावधान में और मोबियस फाउंडेशन की आकार परियोजना के तहत आयोजित किया गया। जागरूकता अभियान का संचालन बीसीएम विवेक कुमार की देखरेख में किया गया। अभियान में कुल 40 से 50 महिलाओं ने भाग लिया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


