अभियान में 600 लीटर से अधिक अवैध शराब बरामद

हिन्दुस्तान, छपरा
Follow us on Google News
share

छपरा में पुलिस ने अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 600.44 लीटर शराब बरामद की है और पांच कारोबारियों को गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई में शराब तस्करी में प्रयुक्त एक ट्रैक्टर और दो मोटरसाइकिल भी जब्त की गई हैं। आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

अभियान में  600 लीटर से अधिक अवैध शराब बरामद

छपरा, हमारे संवाददाता। पुलिस ने अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए कुल 600.44 लीटर शराब बरामद की है। पुलिस ने इस दौरान पांच शराब कारोबारियों को गिरफ्तार भी किया है। कार्रवाई के दौरान शराब तस्करी में प्रयुक्त एक ट्रैक्टर और दो मोटरसाइकिल भी बरामद किए गए। गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध संबंधित थानों में बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत कांड दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। माहवारी स्वच्छता दिवस पर रिविलगंज में जागरूकता अभियान छपरा, हमारे संवाददाता। माहवारी स्वच्छता दिवस के अवसर पर गुरुवार को रिविलगंज प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में किशोरियों व महिलाओं को मासिक धर्म के दौरान स्वच्छता और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के लिए विशेष अभियान चलाया गया।

इस दौरान इनई, खैरवार, कचनार, टेकनिवास और मोहब्बत परसा पंचायतों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए, जहां किशोरियों को महावारी से जुड़ी भ्रांतियों को दूर करने और स्वच्छता अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रिविलगंज के प्रभारी डॉ. राकेश कुमार, प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक संजीव कुमार एवं आरबीएसके की चिकित्सीय टीम का सहयोग सराहनीय रहा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।