
सोनपुर में कार पर लोड 360 लीटर अंग्रेजी शराब जब्त
सोमवार को सोनपुर - छपरा हाईवे पर पुलिस ने एक कार से 360 लीटर अंग्रेजी शराब जब्त की। छापेमारी के दौरान चालक और धंधेबाज फरार हो गए। यह कार्रवाई एसएसपी डा. कुमार आशीष के आदेश पर की गई थी, जिसमें...
धंधेबाज फरार सोनपुर। संवाद सूत्र सोनपुर - छपरा हाईवे पर सोनपुर थाने के शिव बचन सिह चौक के समीप सोमवार को छापेमारी कर पुलिस ने छपरा से हाजीपुर की ओर जा रही एक कार पर लोड 360 लीटर अंग्रेजी शराब जब्त कर लिया। वहीं मौके से चालक व धंधेबाज फरार हो गए। एसएसपी डा. कुमार आशीष के आदेश पर व गुप्त सूचना के आधार पर की गई इस छापेमारी अभियान का नेतृत्व इंस्पेक्टर सह थानाध्यक्ष राजनंदन ने पुलिस बल के सहयोग से किया। उन्होंने बताया कि सोनपुर - छपरा हाईवे पर सोनपुर थाने के शिवबचन सिंह चौक पर छापेमारी कर एक हुंडई कार पर लोड 360 लीटर अंग्रेजी शराब जब्त किया गया है।
वहीं मौके से चालक व धंधेबाज फरार हो गए। कार को भी जब्त कर लिया गया है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




