मुरारपुर से अपहृत नाबालिग किशोरी दिल्ली से बरामद, आरोपी गिरफ्तार
लहलादपुर के मुरारपुर गांव से अपहृत नाबालिग किशोरी को पुलिस ने दिल्ली से सुरक्षित बरामद किया है। आरोपी निक्की कुमार बैठा को गिरफ्तार किया गया है। किशोरी 18 दिसंबर को शौच के लिए घर से बाहर निकली थी, जहां आरोपी ने शादी का झांसा देकर उसे ले गया। पुलिस ने तकनीकी अनुसंधान के माध्यम से उसे ढूंढ निकाला।

लहलादपुर, एक संवाददाता। जनता बाजार थाना क्षेत्र के मुरारपुर गांव से अपहृत नाबालिग किशोरी को पुलिस ने शुक्रवार को दिल्ली से सकुशल बरामद कर लिया है। इस मामले में पुलिस ने अपहरण के आरोपी निक्की कुमार बैठा को भी गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से किशोरी के परिजनों ने राहत की सांस ली है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बीते 18 दिसंबर की सुबह नाबालिग किशोरी शौच के लिए घर से बाहर निकली थी। इस दौरान आरोपी ने शादी का झांसा देकर उसे बहला-फुसलाया और अपने साथ ले गया। काफी देर तक किशोरी के घर नहीं लौटने पर परिजनों ने आसपास खोजबीन की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका।
इसके बाद परिजनों द्वारा जनता बाजार थाना में अपहरण की प्राथमिकी दर्ज कराई गई। मामला दर्ज होते ही जनता बाजार पुलिस हरकत में आ गई। पुलिस ने तकनीकी अनुसंधान के तहत मोबाइल टावर लोकेशन और अन्य साक्ष्यों का विश्लेषण किया। जांच के क्रम में पुलिस को दोनों के दिल्ली में होने की जानकारी मिली। इसके बाद एक टीम को दिल्ली भेजा गया, जहां छापेमारी कर आरोपी को गिरफ्तार करते हुए नाबालिग किशोरी को बरामद कर लिया गया। जनता बाजार थानाध्यक्ष जयहिंद यादव ने कहा कि बरामदगी के बाद किशोरी को सुरक्षित थाना लाया गया और फिर उसे न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां उसका बयान दर्ज कराया गया। युवा शक्ति टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट मैच में महम्मदपुर ने कटोखर को 20 रन से हराया दाउदपुर (मांझी)। मांझी प्रखंड क्षेत्र के कटोखर खेल मैदान में आयोजित युवा शक्ति टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का रोमांचक मुकाबला शुक्रवार को खेला गया। इस मैच में महम्मदपुर की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कटोखर की टीम को 20 रन से पराजित किया। टूर्नामेंट का उद्घाटन भलुआ पंचायत के मुखिया सह पैक्स अध्यक्ष दीपक मिश्रा ने सिक्का उछालकर किया। टॉस महम्मदपुर के कप्तान समीर अंसारी ने जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए महम्मदपुर की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में 131 रन बनाए। टीम के बल्लेबाजों ने संयम और आक्रामकता का संतुलित प्रदर्शन करते हुए सम्मानजनक स्कोर खड़ा किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी कटोखर की टीम ने भी संघर्षपूर्ण खेल दिखाया, लेकिन महम्मदपुर के गेंदबाजों की कसी हुई गेंदबाजी के सामने वे निर्धारित 20 ओवरों में केवल 111 रन ही बना सके।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


