मशरक में बड़ी कामयाबी : मुजफ्फरपुर से चोरी गया अगरबत्ती लदा पिकअप बरामद, आरोपी चालक फरार
मशरक में पुलिस ने मुजफ्फरपुर से चोरी हुआ अगरबत्ती लदा पिकअप वाहन बरामद किया। पिकअप चालक सुबोध कुमार रास्ते में गाड़ी गायब कर फरार हो गया। व्यापारी ने 20 अगस्त को 3.29 लाख की अगरबत्ती भेजी थी। पुलिस ने जीपीएस लोकेशन के आधार पर पिकअप को धरमासती बाजार से बरामद किया।

मशरक में बड़ी कामयाबी : मुजफ्फरपुर से चोरी गया अगरबत्ती लदा पिकअप बरामद, आरोपी चालक फरार मशरक। संवाददाता सारण जिले के मशरक थाना क्षेत्र में सोमवार देर शाम पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मुजफ्फरपुर से चोरी हुए अगरबत्ती लदे पिकअप वाहन को बरामद कर लिया। आरोपी चालक मौके से फरार हो गया। जानकारी के मुताबिक, मुजफ्फरपुर के अहियापुर थाना क्षेत्र स्थित देव दीप एजेंसी के व्यापारी दीपक कुमार ने 20 अगस्त 2025 को 3 लाख 29 हजार 497 रुपए की अगरबत्ती सिवान के एक व्यापारी को भेजी थी। माल बहन करने के लिए पिकअप वाहन चालक सुबोध कुमार, निवासी—गोपालपुर (थाना बसंतपुर, सिवान) को जिम्मेदारी दी गई थी।
लेकिन गाड़ी सिवान पहुंचने के बजाय रास्ते में ही गायब हो गई। व्यापारी द्वारा संपर्क करने पर चालक का मोबाइल बंद मिला। वाहन में लगा जीपीएस भी तोड़ा हुआ पाया गया। इसके बाद अहियापुर थाना में मामला दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गई। जांच के दौरान मोबाइल लोकेशन के आधार पर पिकअप को मशरक के धरमासती बाजार इलाके में होने की जानकारी मिली। अहियापुर थाना पुलिस और मशरक थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने छापेमारी कर धरमासती बाजार से पिकअप और उस पर लदा पूरा माल बरामद कर लिया। हालांकि पुलिस की गतिविधि की भनक लगते ही चालक सुबोध कुमार मौके से फरार हो गया। पुलिस ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। बरामद वाहन और माल को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


