नगरा में 14 लीटर अंग्रेजी व 23 लीटर देशी शराब बरामद
नगरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने छापेमारी कर अंग्रेज़ी और देशी शराब बरामद किया। पुलिस ने चार धंधेबाजों के खिलाफ कार्रवाई की। दूसरी ओर, एक महिला ने दहेज की मांग को लेकर अपने ससुराल वालों के खिलाफ मारपीट और घर से निकालने की प्राथमिकी दर्ज कराई है। सोनपुर में रेलवे एक्ट के तहत 30 लोगों को गिरफ्तार किया गया।

नगरा। नगरा थाना क्षेत्र के नगरा में पुलिस ने छापेमारी कर अंग्रेज़ी व देशी शराब बरामद किया। हालांकि पुलिस को देख कर धंधेबाज फरार हो गए। इस संबंध में थानाध्यक्ष अभिनंदन यादव ने बताया कि गुप्त सूचना मिलने के बाद छापेमारी कर 180 एमएल के 77 पीस फ्रूटी कुल 14 लीटर अंग्रेजी शराब तथा 23 लीटर देशी शराब बरामद किया गया। चार धंधेबाजों को नामजद करते हुए गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
मारपीट कर घर से निकालने की प्राथमिकी दर्ज परसा
दहेज की मांग को लेकर घर वालों ने एक महिला के साथ मारपीट कर घर से निकाल दिया। घटना को लेकर पीड़िता ने थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। प्राथमिकी में बहरमाड़र निवासी दीपक कुमार सिंह की पत्नी शालू देवी ने कहा है कि ससुराल वालों ने बीते माह 30 अप्रैल को दहेज की मांग करते हुए मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया गया है।उसने गाली-गलौज एवं अपने साथ हुए दुर्व्यवहार का आरोप लगाते हुए जेवर छीने जाने की शिकायत की है।इस मामले में उसने ससुर रामरतन सिंह,सास प्रमिला देवी एवं दो ननद सहित चार लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराते हुए न्याय दिलाने की मांग करते हुए पीड़िता ने पुलिस से कार्रवाई की गुहार लगाई है।
सोनपुर में रेलवे एक्ट में 30 पकड़े गये
सोनपुर। पूर्व मध्य रेलवे के सोनपुर स्टेशन पर आरपीएफ और जीआरपी अवांछित तत्वों के खिलाफ लगातार छापेमारी अभियान चला रही है। इस क्रम में आरपीएफ ने मंगलवार को अमृतसर से पूर्णिया कोर्ट जा रही 14618 डाउन जनसेवा एक्सप्रेस ट्रेन में छापेमारी कर रेलवे अधिनियम का उल्लंघन करते और महिला तथा एसएलआर बोगी में यात्रा कर रहे 3 O यात्रियों को गिरफ्तार कर लिया। छापेमारी अभियान का नेतृत्व आरपीएफ इंस्पेक्टर सुमन कुमारी ने जवानों के सहयोग से किया। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार यात्रियों के खिलाफ रेलवे एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उन्हें आगे की कारवाई के लिए रेलवे कोर्ट में प्रस्तुत किया गया ।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


