
छापेमारी में 44 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ युवक गिरफ्तार
मकेर थाना क्षेत्र में पुलिस ने छापेमारी कर 44 लीटर अवैध शराब बरामद की। आरोपी सुजीत कुमार को गिरफ्तार किया गया। सड़क दुर्घटनाओं में कई लोग घायल हुए हैं, और बीडीओ ने तरैया बाजार में सफाई व्यवस्था को लेकर निर्देश दिए हैं। अन्य घटनाओं में भूमि विवाद और प्रेम विवाह की कहानियां भी शामिल हैं।
मकेर। मकेर थाना क्षेत्र के कारगिल पेट्रोल पंप के पीछे बुधवार को पुलिस ने छापेमारी कर 44 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद की। इस दौरान पीर मकेर निवासी सत्य नारायण साह के पुत्र सुजीत कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार वह पिछले कई दिनों से अवैध शराब कारोबार में शामिल था। दुर्घटना में मजदूर की मौत मामले में अज्ञात वाहन चालक पर प्राथमिकी तरैया, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के बेलहरी गांव में एक माह पूर्व हुई सड़क दुर्घटना में मजदूर शिवपूजन राम की मृत्यु के मामले में मृतक की पत्नी रेशमी देवी ने अज्ञात वाहन चालक को आरोपित करते हुए थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है।

पुलिस मामले की जांच में जुटी है। तरैया बाजार में कचरा फैलाने वालों पर होगी एफआईआर : बीडीओ तरैया। स्थानीय बीडीओ विभु विवेक ने तरैया बाजार के दुकानदारों को कचरा एकत्र कर रखने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि बाजार क्षेत्र में यत्र-तत्र कचरा फेंकने वालों पर एफआईआर दर्ज की जाएगी। बीडीओ ने सब्जी बाजार, तरैया-मशरक मोड़ से मुरलीपुर नहर तक तथा तरैया बाजार से देवरिया और अमनौर रोड तक दुकानदारों से मिलकर कचरा संग्रहण की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा। सफाई कर्मी दुकानों से कचरा उठाएंगे, जिसके बदले दुकानदारों को प्रति माह 100 रुपये परिश्रमिक के रूप में देना होगा। बीडीओ ने तरैया आदर्श मध्य विद्यालय में छात्रों को भी स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। इस दौरान प्रखंड स्वच्छता मिशन कार्यालय से रीना कुमारी भी मौजूद रहीं। भूमि विवाद में हुई मारपीट, देवर-भाभी सहित दस लोग गंभीर रूप से घायल तरैया । थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों में भूमि विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटनाओं में देवर-भाभी समेत दस लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में अफजलपुर के चंदन कुमार एवं उनकी भाभी पुष्पा देवी, पिपरा के ज्योति देवी और रंजीत कुमार, नरायणपुर के अनिल सिंह, फरीदपुरा के रामायण महतो, नेवारी के नगनरायण सिंह, गलिमापुर के रविरंजन कुमार, रामपुर महेश की जगपती देवी तथा पानापुर के भोरहा गांव के तारकेश्वर साह शामिल हैं। सभी का उपचार रेफरल अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। सड़क दुर्घटना में चार लोग गंभीर रूप से घायल तरैया । तरैया-अमनौर रोड पर बोलोरो की चपेट में आने से शीतलपट्टी की मिनता देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं। वहीं तरैया में बाइक से धक्का लगने से फेनहारा के अनिल कुमार और बेलहरी के प्रिंस कुमार घायल हुए। तीनों का रेफरल अस्पताल में इलाज चल रहा है। इधर रसीदपुर बांध पर बाइक की टक्कर से राजधानी के सुहैल खान घायल हो गए, जबकि बाइक चालक मौके से फरार हो गया। इस मामले में औतारनगर थाना क्षेत्र के रामगढ़ बसंत निवासी हरेंद्र ठाकुर को आरोपित किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। तरैया रेफरल अस्पताल में शिविर, आठ महिलाओं का बंध्याकरण तरैया । तरैया रेफरल अस्पताल में आयोजित शिविर में प्रखंड क्षेत्र की आठ महिलाओं का निशुल्क बंध्याकरण ऑपरेशन किया गया। सभी महिलाओं को दवाइयाँ भी मुफ्त उपलब्ध कराई गईं। शिविर में डॉ. स्मृति सिंह सहित अस्पताल कर्मी मौजूद रहे। शिविर का नेतृत्व अस्पताल प्रभारी डॉ. आलोक बिहारी शरण कर रहे थे। मारपीट में घायल व्यक्ति ने कराई प्राथमिकी दर्ज तरैया । थाना क्षेत्र के गवंद्री गांव में मारपीट कर घायल करने और घर के करकट को तोड़ने के साथ ही पॉकेट से 2 हजार रुपये निकाल लेने का आरोप लगाते हुए जयनाथ राय ने थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। इसमें विकास राय, दीपक कुमार, श्रीभगवान राय और राम नरेश राय को नामजद किया गया है। पुलिस जांच में जुटी है। कानपुर की महिला प्रेमी पति की तलाश में पहुंची, पुलिस से लगाई गुहार तरैया, एक संवाददाता। डीह छपिया गांव में कानपुर की एक महिला अपने छोटे बच्चे के साथ लापता प्रेमी पति की तलाश में पहुंची। महिला ने बताया कि वर्ष 2022 में इंस्टाग्राम से शुरू हुई बातचीत के बाद वह गुजरात में युवक से मिली और मंदिर में दोनों ने प्रेम विवाह कर लिया। तीन वर्ष बाद वह एक बच्चे की मां बनी। दोनों गुजरात में किराए के घर में रह रहे थे, लेकिन दीपावली पर युवक गांव लौटकर वापस नहीं गया और फोन भी बंद कर दिया। ससुराल जाने पर महिला को घरवालों ने भगा दिया, जिसके बाद उसने थाने में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई। तरैया थाने की एसआई विनीता कुमारी ने बताया कि आवेदन लेकर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पल्स पोलियो टास्क फोर्स की बैठक, टीकाकरण के लिए 54 टीम गठित तरैया । तरैया रेफरल अस्पताल में प्रखंड स्तरीय पल्स पोलियो टास्क फोर्स की बैठक बीडीओ विभु विवेक की अध्यक्षता में हुई। बैठक में आशा कार्यकर्ताओं और सेविकाओं को टीकाकरण का प्रशिक्षण दिया गया। अस्पताल प्रभारी डॉ. आलोक बिहारी शरण ने बताया कि टीकाकरण के लिए 54 टीमों का गठन किया गया है, जिनकी निगरानी 18 पर्यवेक्षक करेंगे। प्रत्येक टीम में एक आशा कार्यकर्ता और एक सेविका शामिल रहेंगी। बैठक में मॉनिटर कुमार वेंकटेश, स्वास्थ्य प्रबंधक मो. शमसाद, जीविका प्रबंधक विकास चौधरी, एलएस अर्चना कुमारी एवं शिला कुमारी उपस्थित थीं। तरैया बाजार में अतिक्रमण हटाने के लिए चलेगा बुलडोजर तरैया । तरैया बाजार में आगामी 6 दिसंबर को अतिक्रमित स्थलों को हटाने के लिए बुलडोजर चलाया जाएगा। अंचल कार्यालय की ओर से लाउडस्पीकर से इसकी घोषणा की गई है। सीओ पंकज कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में अतिक्रमण हटाया जाएगा। कार्रवाई की सूचना के बाद बाजार में हड़कंप की स्थिति है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




