भेल्दी मेें साईबर कैफे पर पुलिस का छापा, संचालक गिरफ्तार
भेल्दी में एक साईबर कैफे पर पुलिस ने छापा मारा, जिसमें भारी मात्रा में फर्जी आधार कार्ड और आपत्तिजनक दस्तावेज़ बरामद किए गए। पुलिस ने संचालक अरूणाचल प्रसाद सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। सूचना के आधार पर छापेमारी की गई, जिसमें लैपटॉप और प्रिंटर भी शामिल थे।

भेल्दी मेें साईबर कैफे पर पुलिस का छापा, संचालक गिरफ्तार भारी मात्रा मेें फ़र्जी आधार कार्ड व आपत्तिजनक दस्तावेज बरामद * पुलिस ने पुछताछ के बाद संचालक को भेजा जेल भेल्दी।भेल्दी बाजार में गुरुवार को एक साईबर कैफे में साईबर थाना व भेल्दी पुलिस की संयुक्त छापेमारी में भारी मात्रा में फर्जी आधार कार्ड व आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई।
पुलिस कार्रवाई
पुलिस ने इस मामले में साईबर कैफे संचालक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।पकड़ा गया युवक अरूणाचल प्रसाद सिंह उर्फ अजय सिंह भेल्दी थाना क्षेत्र के समस्तपुरा गांव का बताया जाता है। भेल्दी थाने में दर्ज एफआईआर में कहा गया है कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि भेल्दी बाजार के मां भवानी साईबर कैफे मेें एक ब्यक्ति अवैध बेवसाइट के माध्यम से फर्जी सरकारी दस्तावेज तैयार कर आधार कार्ड से संबंधित अवैध काम किया जा रहा है।बस क्या था?सूचना मिलते ही साईबर थाने की टीम के साथ भेल्दी पुलिस की गशती टीम ने मां भवानी नामक कम्प्यूटर दुकान पर छापेमारी कर तलाशी शुरू की जिसमें लैपटॉप के ब्राउज़र हिस्ट्री में प्रिंट पोर्टल, पी के प्रिंट पोर्टल बेवसाइट आदि खुले अवस्था में पाया गया।
बरामद सामग्री
तलाशी के दौरान दुकान से करीब 87 की संख्या में आधार कार्ड जिसका साईबर टीम के द्वारा जांच किया गया तो कुछ आधार कार्ड फ़र्जी पाया गया एवं आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई। बरामद सामानों में रब्बर स्टाम्प जिस पर सदर अस्पताल छपरा, रब्बर स्टाम्प जिस पर रजिस्टार(जन्म व मृत्यु) सदर अस्पताल छपरा अंकित पाया गया है।इसके अलावे मोबाइल, लैपटॉप, प्रिंटर, फर्जी जन्म प्रमाणपत्र बरामद किया गया है।पुलिस गिरफ्तार संचालक से गहन पूछताछ के बाद मंडल कारा छपरा भेज दिया। (भेल्दी से राजेश उपाध्याय की रिपोर्ट)
अधिक जानकारी के लिए पूछे जाने वाले प्रश्न
लेखक के बारे में
Jitendra Kumar Pandeyशॉर्ट बायो: जितेंद्र कुमार पांडेय पिछले 18 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। वर्तमान में ‘हिन्दुस्तान’ के छपरा जिला ब्यूरो टीम से जुड़कर शिक्षा, कृषि बीट में रिपोर्टिंग करते हैं। नियमित तौर पर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए रिपोर्टिंग करते हैं।
परिचय एवं अनुभव
जितेंद्र ने सारण जिले के दाउदपुर से 2008 में रिपोर्टिंग की शुरुआत की। 2015 में छपरा जिला मुख्यालय में हिन्दुस्तान की ब्यूरो टीम का हिस्सा बने। प्रिंट के लिए सक्रिय रूप से काम कर रहे हैं।
कॅरियर का सफर (प्रिंट से डिजिटल)
अपने कॅरियर की शुरुआत 2008 में हिन्दुस्तान अखबार से की। यहां प्रिंट पत्रकारिता की बुनियादी समझ विकसित की। 2015 में जिला मुख्यालय में प्रिंट और डिजिटल में कदम रखा।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
बीएमसी मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएट हैं। राष्ट्रीय स्तर की चार पांच खबरें एक्सक्लूसिव के तौर पर ब्रेक किया। इसके बाद राष्ट्रीय चैनलों ने भी उस खबर को उठाया।
विशेषज्ञता
खबरों में तथ्य उद्भेदन
एक्सक्लूसिव, शिक्षा
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


