सिपाहियों की ब्रीफिंग व साक्षात्कार, आठ का हुआ पदस्थापन
छपरा में सीनियर एसपी विनीत कुमार ने पुलिस लाइन में सिपाहियों के साथ बैठक की। बैठक में विधि-व्यवस्था, अनुशासन और कर्तव्यों के निर्वहन पर जोर दिया गया। इसके बाद, 100 सिपाहियों का वन-टू-वन साक्षात्कार लिया गया। नयागांव में होली पर विवाद में पांच आरोपितों को गिरफ्तार किया गया और उनके पास से पिस्टल व कारतूस बरामद किए गए।

छपरा, हमारे संवाददाताl पुलिस केंद्र, सारण में गुरुवार की संध्या सीनियर एसपी विनीत कुमार जिले के सिपाहियों के साथ पुलिस लाइन में बैठक कर उन्हें आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक के दौरान सभी सिपाहियों की ब्रीफिंग की गई, जिसमें विधि-व्यवस्था के प्रभावी संधारण, आमजन के साथ सौहार्दपूर्ण व्यवहार, अनुशासन बनाए रखने तथा अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूर्ण निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ करने पर विशेष जोर दिया गया। इसके बाद वरीय पुलिस अधीक्षक ने जिले के लगभग 100 सिपाहियों का वन-टू-वन साक्षात्कार लिया। समीक्षा के उपरांत प्रशासनिक आवश्यकता के अनुसार आठ सिपाहियों का विभिन्न स्थानों पर पदस्थापन किया गया। पुलिस लाइन के रक्षित डीएसपी रमेश शाह, एडिशनल एसपी राम पुकार सिंह व अन्य पुलिस पदाधिकारी उपस्थित थेl नयागांव में दरवाजे पर चढ़कर मारपीट: पिस्टल और जिंदा कारतूस बरामद पांच आरोपित गिरफ्तार सोनपुर।
नयागांव थाने के बाजीतपुर गांव में बुधवार को होली के दिन आपसी विवाद में दरवाजे पर चढ़कर गाली- गालौज, मारपीट और फायरिंग करने की कोशिश करने का आरोप लगाया गया है। एक आरोपित के पास से एक पिस्टल और दो जिंदा कारतूस भी बरामद किया गया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवायी करते हुए पांच आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया जबकि अन्य चार- पांच आरोपित भागने में सफल रहे। इस संबंध में नयागांव थाने के बाजीतपुर निवासी संजय सिंह ने पांच नामजद और चार- पांच अज्ञात लोगों को आरोपित करते हुए थाने में आवेदन दिया है। आवेदन में आपसी विवाद में दरवाजे पर चढ़कर गाली- गलौज, मारपीट और कमर से पिस्टल निकाल कर फायरिंग करने की कोशिश करने का आरोप लगाया गया है। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष मनोज कुमार पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर पहुंच गए। उन्होंने त्वरित कार्रवायी करते हुए एक तरफ जहां पांच आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया वही दूसरी ओर उनके पास से एक पिस्टल और दो जिंदा कारतूस भी बरामद कर लिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि आवेदन के आलोक में प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। गिरफ्तार चतुरपुर के अजय कुमार, ब्रजेश कुमार, अभिषेक कुमार, हरपुरनंद गांव के रामाशंकर राय उर्फ राहुल कुमार और संजय कुमार को गिरफ्तार कर छपरा जेल भेज दिया गया। दूसरी ओर पहलेजा थानाध्यक्ष अनुराधा कुमारी ने बताया कि थाने के सैदपुर गांव में दो पक्षों के बीच आपसी विवाद में मारपीट हुई है। हरिहरनाथ थानाध्यक्ष विमलेश कुमार ने बताया कि सोनपुर नगर पंचायत के सवाइच में दो पक्षों के बीच आपसी विवाद में मारपीट हुई है। आवेदन के आलोक में प्राथमिकी दर्ज करमामले की जांच की जा रही है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


