Hindi NewsBihar NewsChapra NewsPolice Inspection Focuses on Effective Policing and Prompt Case Resolution
नगर थाना का एसएसपी ने किया वार्षिक निरीक्षण

नगर थाना का एसएसपी ने किया वार्षिक निरीक्षण

संक्षेप:

गुरुवार को सीनियर एसपी डॉ कुमार आशीष ने टाउन थाना का वार्षिक निरीक्षण किया। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को कुर्की-जब्ती और वारंट प्रे जैसी विधि-सम्मत कार्रवाई को तेज करने के निर्देश दिए। महिला सुरक्षा के लिए भी विशेष ध्यान दिया गया। लंबित मामलों की समीक्षा कर 100 से अधिक मामलों का त्वरित निष्पादन सुनिश्चित किया जाएगा।

Dec 04, 2025 09:34 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, छपरा
share Share
Follow Us on

निरीक्षण के दौरान पुलिसिंग को और प्रभावी बनाने पर जोर कुर्की-जब्ती, वारंट प्रे तथा अन्य सभी आवश्यक विधि-सम्मत कार्रवाई करने को भी कहा गया हमारे, संवाददाताl टाउन थाना का वार्षिक निरीक्षण गुरुवार को सीनियर एसपी डॉ कुमार आशीष ने कियाl उन्होंने पुलिस पदाधिकारी को कई आवश्यक निर्देश दियेl सीनियर एसपी ने बताया कि निरीक्षण के क्रम में थाना के सभी अभिलेखों एवं पंजीयों की विस्तृत जाँच की गई। जहाँ-जहाँ त्रुटियाँ पाई गईं, उनके त्वरित सुधार के लिए स्पष्ट निर्देश दिए गये। लंबित कांडों की समीक्षा के दौरान 100 से अधिक मामलों पर विस्तार से चर्चा कर उनके त्वरित निष्पादन का आदेश दिया गया।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

वांछित अभियुक्तों के विरुद्ध कुर्की-जब्ती, वारंट प्रे तथा अन्य सभी आवश्यक विधि-सम्मत कार्रवाई करने को भी कहा गया, ताकि अपराध नियंत्रण और कांडों के निष्पादन में तेजी लाई जा सके। महिला सुरक्षा को लेकर भी एसएसपी ने विशेष निर्देश दिए। नगर थाना महिला हेल्प डेस्क में प्रतिनियुक्त महिला पुलिस पदाधिकारी कर्मी को महिलाओं से शालीनतापूर्वक व्यवहार करने और उनकी शिकायतों पर त्वरित व विधि-सम्मत कार्रवाई करने का आदेश दिया गया। साथ ही स्पीडी ट्रायल के लिए उपयुक्त कांडों के चयन तथा दागियों की नियमित जाँच करने पर जोर दिया गया। मौके पर सदर अनुमंडल के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी एडिशनल एसपी राम पुकार सिंह और थाना के सभी पुलिस पदाधिकारी मौजूद थेl -- ठंड लगने से अधेड़ की मौत की आशंका छपरा। शहर के भगवान बाजार थाना क्षेत्र के कटरा काठ देवी मंदिर के समीप 55 वर्षीय व्यक्ति मौत ठंड से होने की आशंका है। समाचार लिखे जाने तक मृतक की पहचान नहीं हो पाई थी। वैसे कुछ लोगों का कहना है कि अधेड़ सिवान जिला के रहने वाले थे।