अपहरण, आर्म्स एक्ट का अभियुक्त बिट्टू गिरफ्तार

May 06, 2026 09:49 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, छपरा
share

छपरा में वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत जलालपुर थाना पुलिस ने अभियुक्त बिट्टू सिंह को गिरफ्तार किया है। 24 घंटे में कुल 28 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया और 320.86 लीटर शराब बरामद की गई। पुलिस ने यातायात नियमों के उल्लंघन पर 106 वाहनों से जुर्माना भी वसूला।

अपहरण, आर्म्स एक्ट का अभियुक्त बिट्टू  गिरफ्तार

छपरा, हमारे संवाददाताl जिले में वांछित व फरार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत जलालपुर थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए अभियुक्त बिट्टू सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई जलालपुर, मुफस्सिल, नगर थाना और डीआईयू की संयुक्त टीम द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर शहर के थाना चौक में की गई। सीनियर एसपी विनीत कुमार ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त बिट्टू सिंह, बसडीला, थाना जलालपुर,का रहने वाला है। उसके खिलाफ जलालपुर थाना कांड संख्या में अपहरण, आर्म्स एक्ट समेत कई गंभीर धाराओं में मामला दर्ज था। पुलिस ने उसे नामजद अभियुक्त के रूप में गिरफ्तार किया है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है। आपराधिक इतिहास काफी लंबा रहा है। उस पर लूट, हत्या, हत्या का प्रयास, अपहरण, साजिश, आर्म्स एक्ट समेत एक दर्जन से अधिक गंभीर मामले विभिन्न थानों में दर्ज हैं। इनमें जलालपुर, मढ़ौरा, गड़खा, रसूलपुर, रिविलगंज और नगर थाना के कई मामले शामिल हैं। इस कार्रवाई में जलालपुर, नगर व मुफस्सिल थाना के थानाध्यक्ष सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी , कर्मी और डीआईयू की टीम शामिल रही।

छपरा में विशेष अभियान

28 अभियुक्त गिरफ्तार, छह शराब कारोबारी दबोचे गए छपरा, हमारे संवाददाता l जिले में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए पुलिस ने बीते 24 घंटे में व्यापक विशेष अभियान चलाकर बड़ी सफलता हासिल की है। वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर को चलाए गए इस अभियान में असामाजिक तत्वों और अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए कुल 28 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। अभियान के दौरान पुलिस ने कुल 320.86 लीटर शराब बरामद की, जिसमें 310 लीटर देसी और 10.86 लीटर विदेशी शराब शामिल है। इसके अलावा एक पेचकस, एक प्लास, एक मोबाइल फोन, एक अपहृता की बरामदगी के साथ ही चार मोटरसाइकिल भी जब्त की गईं। यातायात नियमों के उल्लंघन पर भी सख्ती बरतते हुए 106 वाहनों से कुल 1,58,500 रुपये का जुर्माना वसूला गया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अपराध नियंत्रण और जनसुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए ऐसे अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

छपरा में कितने अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया?
छपरा में कुल 28 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।