होली को लेकर एकमा में पुलिस का फ्लैग मार्च, शांति व सौहार्द बनाए रखने की अपील
एकमा थाना पुलिस ने होली पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण बनाने के लिए फ्लैग मार्च किया। अपर थानाध्यक्ष कुंदन कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में पुलिस ने बाजारों में मार्च किया और लोगों से अपील की कि वे भाईचारा बनाए रखें। पुलिस ने चेतावनी दी कि होली के दौरान किसी भी प्रकार की अशांति फैलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

एकमा। होली पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर एकमा थाना पुलिस ने सोमवार की शाम बाजार क्षेत्रों में फ्लैग मार्च निकाला। अपर थानाध्यक्ष कुंदन कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में पुलिस बल ने एकमा बाजार, परसा गढ़ तथा बलऊ बाजार सहित थाना क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर मार्च कर आम लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने संवेदनशील स्थलों का निरीक्षण किया और लोगों से आपसी भाईचारा बनाए रखते हुए पर्व मनाने की अपील की। फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस ने दुकानदारों, युवाओं और स्थानीय नागरिकों से संवाद स्थापित कर स्पष्ट किया कि होली के दौरान किसी भी प्रकार की हुड़दंग, जबरन रंग लगाने, नशाखोरी या अशांति फैलाने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।
अपर थानाध्यक्ष ने कहा कि त्योहार की आड़ में माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने अभिभावकों से भी अपील की कि वे अपने बच्चों पर नजर रखें और सामाजिक सौहार्द बनाए रखने में सहयोग करें।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



