रिविलगंज में 15 लाख के 33 किलो गांजा के साथ देवर-भाभी गिरफ्तार

Jan 06, 2026 09:25 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, छपरा
share

में पत्रकारों को दी जानकारी नेपाल के रास्ते मादक पदार्थ तस्कर गांजा को लेकर आते हैं तस्करी के लिए फोटो 2- गिरफ्तार किए गए मादक पदार्थ तस्कर के बारे में प्रेस कॉन्फ्रेंस में जानकारी देते एडिशनल एसपी...

रिविलगंज में 15 लाख के 33 किलो गांजा के साथ देवर-भाभी गिरफ्तार

छपरा ,हमारे संवाददाता। रिविलगंज में 15 लाख के 33 किलो गांजा के साथ देवर-भाभी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। सोमवार की रात में यह कार्रवाई की गयी। छापेमारी में नयका टोला निवासी जय प्रकाश उर्फ पप्पू के घर से 6 किलो 800 ग्राम गांजा बरामद किया गया। वहीं उसकी भाभी के घर की तलाशी लेने पर 22 किलो 300 ग्राम गांजा मिला। दोनों को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ के दौरान आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने भेल्दी थाना क्षेत्र के पचरुखी गांव में वीरेश सिंह के दालान में खड़ी एक मोटरसाइकिल की डिक्की से 4 किलो 700 ग्राम गांजा और बरामद किया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

इस तरह पुलिस ने कुल 33 किलो 800 ग्राम गांजा जब्त किया। इसके साथ ही एक मोटरसाइकिल और मोबाइल फोन भी बरामद किए गए हैं, जिनका उपयोग तस्करी के नेटवर्क को संचालित करने में किया जा रहा था। जब्त मादक पदार्थ की अनुमानित कीमत 15 लाख रुपये से अधिक बताई जा रही है। घटना के बारे में मंगलवार को आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में एडिशनल एसपी राम पुकार सिंह ने इस कार्रवाई की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आरक्षी उपमहानिरीक्षक सह सीनियर एसपी डॉ कुमार आशीष के निर्देश पर सोमवार की रात्रि एक टीम का गठन किया गया। रिविलगंज थाना क्षेत्र में और अन्य स्थानों पर जिले में मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत एक बड़ी सफलता हासिल की गई। संयुक्त कार्रवाई में पुलिस ने 15 लाख रुपये से अधिक कीमत के करीब 33 किलो 800 ग्राम गांजा के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में देवर-भाभी का रिश्ता बताया जा रहा है, जो लंबे समय से गांजा की खरीद-फरोख्त में संलिप्त थे। उन्होंने कहा कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि रिविलगंज थाना क्षेत्र के नयका टोला में कुछ लोग गांजा का अवैध कारोबार कर रहे हैं। गुप्त सूचना के सत्यापन के बाद ट्रैफिक डीएसपी संतोष कुमार के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। टीम में रिविलगंज थाना अध्यक्ष राकेश कुमार सिंह, सब-इंस्पेक्टर राजीव कुमार सिंह सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी और जवान शामिल थे। टीम ने योजनाबद्ध तरीके से नयका टोला में छापेमारी की। नेपाल के रास्ते लाते हैं गांजा एडिशनल एसपी राम पुकार सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि गांजा तस्कर नेपाल के रास्ते यहां लाते हैं। जिले में विभिन्न जगहों पर इसका वितरण करते हैं। पुलिस इस पूरे नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है ताकि तस्करी से जुड़े अन्य लोगों की भी पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जा सके। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि मादक पदार्थों की तस्करी से अर्जित संपत्ति को जब्त करने की प्रक्रिया शुरू की जा रही है। इसके लिए संबंधित विभागों को पत्र लिखा जा रहा है ताकि अवैध कमाई पर प्रभावी कार्रवाई हो सके। एडिशनल एसपी ने कहा कि बेहतर कार्य करने वाले पुलिस पदाधिकारियों और जवानों को पुरस्कृत किया जाएगा। उन्होंने आम जनता से भी अपील की कि यदि उन्हें अपने आसपास मादक पदार्थों की तस्करी या बिक्री की जानकारी मिले तो तुरंत पुलिस को सूचित करें।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।