Chapra News: पांच लीटर शराब के साथ विक्रेता गिरफ्तार, प्राथमिकी दर्ज
Chapra News: तरैया में पुलिस ने शराब बेचने वाले विक्रेता को गिरफ्तार किया है। दहेज हत्या मामले में एक फरार आरोपी भी गिरफ्तार हुआ है। एक विक्षिप्त युवक को चोर समझकर ग्रामीणों ने पीटा और गंडक नदी में शव फेंकने के मामले में दो आरोपितों को पकड़ा गया है। भूमि विवाद में चार लोग घायल हुए हैं।

Chapra News: तरैया । थाना क्षेत्र के भलुआ बांध पर मंगलवार को शराब बेच रहे एक विक्रेता को पुलिस ने खदेड़कर गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपित की पहचान मुजफ्फरपुर जिले के पारू थाना क्षेत्र निवासी भरत सहनी के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके पास से पांच लीटर चुलाई शराब बरामद की है। इस संबंध में स्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज कर आरोपित को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
दहेज हत्या मामले में गिरफ्तारी
तरैया। स्थानीय थाना पुलिस ने भोजपुर जिले के आरा में छापेमारी कर दहेज हत्या मामले के फरार आरोपित उदय सिंह को गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में तरैया थाना कांड संख्या 271/25 में वह अपनी चचेरी बहू की दहेज हत्या के मामले में नामजद अभियुक्त था। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।
विक्षिप्त युवक की पिटाई
विक्षिप्त युवक को चोर समझकर ग्रामीणों ने पीटा, अस्पताल में भर्ती तरैया। थाना क्षेत्र में सोमवार की रात एक विक्षिप्त युवक बस्ती में पहुंच गया। उसे चोर समझकर ग्रामीणों ने उसकी पिटाई कर दी। सूचना मिलने पर स्थानीय थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को इलाज के लिए रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया। युवक की पहचान मरहौरा थाना क्षेत्र के विक्टोरिया गांव निवासी शैलेश साह के रूप में हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
गंडक नदी में शव फेंकने का मामला
गंडक नदी में शव फेंकने के मामले में दो गिरफ्तार, प्राथमिकी दर्ज तरैया। थाना क्षेत्र के देवरिया गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत के बाद साक्ष्य मिटाने की नीयत से शव गंडक नदी में फेंकने के मामले में पुलिस ने दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान ढेला नट और मैनेजर नट के रूप में हुई है। दोनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। इस संबंध में संजय नट की संदिग्ध मौत की जांच के बाद स्थानीय थाने में चौकीदार जुलूस मांझी के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। प्राथमिकी के अनुसार, 12 जुलाई को पिता-पुत्र के बीच विवाद हुआ था। मामले में आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में रवि नट, मैनेजर नट, ढेला नट, लॉली नट, सूरज नट, शैलेश नट और सोनू नट को नामजद किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
भूमि विवाद में मारपीट
भूमि विवाद में मारपीट, चार घायल; एक रेफर तरैया। थाना क्षेत्र के माधोपुर छोटा गांव में भूमि विवाद को लेकर हुई मारपीट में चार लोग घायल हो गए। घायलों में नीतू देवी की गंभीर स्थिति को देखते हुए रेफरल अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें छपरा सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहीं चांदनी कुमारी, प्रियांशु कुमार और अंशु कुमार का इलाज रेफरल अस्पताल में चल रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


