दाउदपुर में अवैध शराब के साथ दो तस्कर धराए
दाउदपुर थाना पुलिस ने जगतिया गांव में छापेमारी कर दो तस्करों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपित पप्पू कुमार चौधरी और राजकुमार सिंह हैं। पुलिस ने उनके पास से अवैध शराब बरामद की। दोनों को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। पुलिस का कहना है कि अवैध शराब के खिलाफ अभियान जारी रहेगा।
दाउदपुर (मांझी)। दाउदपुर थाना पुलिस ने मंगलवार को जगतिया गांव में गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर अवैध शराब के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपितों की पहचान जगतिया गांव निवासी पप्पू कुमार चौधरी और राजकुमार सिंह के रूप में हुई है। थानाध्यक्ष कुंदन कुमार ने बताया कि छापेमारी के दौरान दोनों के पास से अवैध शराब बरामद की गई। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद दोनों आरोपितों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस ने कहा कि अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। रोमांचक मुकाबले में शोभेपुर को हराकर अमनौर जीता भेल्दी, एक संवाददाता।
कटसा अरना कोठी खेल मैदान पर खेले गए रोमांचक क्रिकेट मुकाबले में अमनौर की टीम ने शोभेपुर को 46 रनों से पराजित कर शानदार जीत दर्ज की। टॉस शोभेपुर ने जीता और अमनौर को पहले बल्लेबाजी का निमंत्रण दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए अमनौर की टीम ने 14 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 142 रन बनाए। टीम की ओर से चीकू ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 26 गेंदों पर 52 रनों की तूफानी पारी खेली।जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी शोभेपुर की टीम 13.5 ओवर में मात्र 96 रनों पर ऑल आउट हो गई। अमनौर की ओर से मिंटू कुमार ने घातक गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट झटके और उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया। इसके पूर्व मैच का विधिवत उद्घाटन पूर्व मुखिया अरविंद राय, मुखिया प्रतिनिधि टीपू राय, लाल बाबू सिंह एवं विकास राय ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। मौके पर मणिकांत सिंह, नीरज गुप्ता, रोहन सिंह, गुलशन सिंह, गोलू सिंह एवं अंकित गुप्ता समेत कई खेलप्रेमी मौजूद रहे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




