Police Arrest Three Women for Illegal Liquor Trade in Bihar एकमा में तीन महिला शराब धंधे बाज गिरफ्तार , Chapra Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsChapra NewsPolice Arrest Three Women for Illegal Liquor Trade in Bihar

एकमा में तीन महिला शराब धंधे बाज गिरफ्तार

पैनल की खबरें थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर शराब की तीन महिला धंधेबाजों को पकड़ा है। इनमें वैशाली जिले के माहानर थाना क्षेत्र के मोहम्मद पुर निवासी बिलर साहनी की पत्नी शर्मिला देवी,...

Newswrap हिन्दुस्तान, छपराSun, 29 Dec 2024 10:16 PM
share Share
Follow Us on
एकमा में तीन महिला शराब धंधे बाज गिरफ्तार

एकमा । स्थानीय थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर शराब की तीन महिला धंधेबाजों को पकड़ा है। इनमें वैशाली जिले के माहानर थाना क्षेत्र के मोहम्मद पुर निवासी बिलर साहनी की पत्नी शर्मिला देवी, समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र के श्याम साहनी की पत्नी सुरो देवी व चंदौली थाना क्षेत्र के मेहसारी गांव निवासी कृशुनदेव साहनी के पत्नी किरण देवी बताई गईहै। थाना अध्यक्ष उदय कुमार ने कहा कि सभी गिरफ्तार महिलाओं की परिजनों की सूचना दे दी गई है। पुलिस ने उन्हें जेल भेज दिया। महिला व उसके बच्चों को मारपीट कर किया घायल दरियापुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के शहर छपरा में पड़ोसियों ने महिला व उसके बच्चों को मारपीट कर घायल कर दिया। घायलों में रानी देवी,उसकी पुत्री करिश्मा कुमारी व पुत्र शामिल है। इस संबंध में पीड़िता रानी देवी ने थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है।दर्ज प्राथमिकी में उसने कहा है कि वह अपने घर में खाना बना रही थी। तभी पड़ोसी उसके घर में घुस गए और मारपीट शुरू कर दी।उसके पुत्र को कुदाल से हमला कर घायल कर दिया गया।दर्ज प्राथमिकी में उसने पांच लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया है। नव चयनित मंडल अध्यक्ष का किया स्वागत दाउदपुर(मांझी)। भारतीय जनता पार्टी के मांझी मध्य मंडल के नव चयनित मंडल अध्यक्ष बिजय प्रसाद का स्वागत हुआ। मांझी विधानसभा के पूर्व विधानसभा प्रत्याशी राणाप्रताप सिंह उर्फ डब्लू सिंह ने कहा कि भाजपा शुरू से ही अनुशासित राजनीतिक दल रहा है। पूर्व जिला पार्षद अभिषेक कुमार सिंह उर्फ पंकज सिंह, निर्मल पाण्डेय, दीनदयाल पाण्डेय,महफूज खान,नरेंद्र सिंह,अमिताभ ओझा,नागेंद्र ठाकुर,अनुकूल कुमार आदि उपस्थित थे। भाजपा नेता ने समर्थकों के साथ सुनी मन की बात मढ़ौरा। खोदाईबाग स्थित भाजपा कार्यालय में दर्जनों समर्थकों के साथ भाजपा नेता शैलेश कुमार यादव ने मन की बात सुनी। इस दौरान भाजपा नेता शैलेश कुमार यादव ने वहां मौजूद लोगों की समस्याएं भी सुनी और उसका निवारण भी किया। इस मौके पर जीतन राय ,पुलिस राय, गुड्डू राय, अमित जायसवाल, धर्मेद्र राय ,कामेश्वर राय , संदीप राय समेत भाजपा के अनेक कार्यकर्ता मौजूदा थे। कॉलेजियम सिस्टम के विरुद्ध बनियापुर में विरोध सभा बनियापुर। कॉलेजियम सिस्टम हटाओ देश बचाओ मोर्चा की सभा बिक्रम चौधरी की अध्यक्षता में हुई। वक्ताओं ने एक स्वर में कॉलेजियम व्यवस्था के विरुद्ध पूरे देश में जन आंदोलन एवं जागरूकता अभियान चलाकर जाने की बात कही। कुशवाहा राज बल सिंह समाजवादी, उच्च न्यायालय पटना के वरिष्ठ अधिवक्ता सत्येंद्र कुमार सिंह, छपरा न्यायालय के अधिवक्ता रामराज राम, अधिवक्ता नागेंद्र प्रसाद कुशवाहा, शंकर शर्मा, पूर्व जिला परिषद सदस्य कन्हैया राय पहलवान, गीता सागर, मुखिया अरुण दास, रविंद्र कुमार राम, प्रो. मनोज सत्यम, संतोष प्रसाद कुशवाहा सहित दर्जनों थे। मनोकामना नाथ मंदिर से निकाली जाएगी शोभा यात्रा छपरा। बाबा मनोकामना नाथ मंदिर से महाशिवरात्रि के अवसर पर 26 फरवरी को भव्य विवाह शोभा यात्रा निकाली जाएगी । मंदिर परिसर में आयोजन समिति की एक बैठक वरिष्ठ अधिवक्ता सर्वानंद सिंह की अध्यक्षता में हुई। हर साल की भांति शिव विवाह शोभा यात्रा निकलने का निर्णय लिया गया। संस्थापक अरुण पुरोहित व अन्य थे। रोटरी क्लब निःशुल्क मेडिकल कैंप लगाया छपरा। रोटरी क्लब छपरा ने करिगा गांव के देवी स्थान पर एक मेडिकल कैंप का आयोजन किया। इस कैंप में विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने विभिन्न बीमारियों की जांच और उपचार प्रदान किया। कैंप में चर्म रोग विशेषज्ञ डॉ बी के सिन्हा, जनरल फिजिशियन डॉ अभिषेक हर्षवर्धन,डॉ ओंकार नाथ, दंत रोग विशेषज्ञ डॉ पार्थ सारथी गौतम और बच्चा रोग विशेषज्ञ डॉ ए के वर्मा सहित अन्य डॉक्टरों ने हिस्सा लिया। जेपी सेनानियों की बैठक में निधन पर शोक जताया छपरा। शहर के गोदना मठिया गांव स्थित सवलिया गिरि के आवासीय परिसर में जेपी सेनानियों एवं पाठकों ने पत्रकार टुन्ना सिंह की याद में शोक सभा की। अरुण कुमार मिश्रा की अध्यक्षता आयोजित कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष (जेपी सेनानी) सवालिया गिरि, प्रखंड अध्यक्ष अरुण कुमार मिश्रा, राधा मोहन प्रसाद, पूर्व वार्ड पार्षद आशुतोष कुमार भारती, बांके बिहारी दूबे,बागेश्वर गिरि, विभय प्रसाद,धीरज प्रसाद साह, ओमकार गिरि, सुरेन्द्र गिरि, संजय कुमार गिरि, मुन्नीलाल गिरि, अरुण कुमार गिरि, प्रभु नाथ गिरि उपस्थित थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।