
सोनपुर में बाइक पर लोड 15 किलो गांजा जब्त
सोनपुर थाने के सबलपुर नेवल टोला में पुलिस ने छापेमारी कर एक तस्कर को गिरफ्तार किया और 15 किलो गांजा जब्त किया। इंस्पेक्टर राजनंदन के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई में तस्कर आमोद राय को गिरफ्तार किया...
तस्कर गिरफ्तार सोनपुर। संवाद सूत्र सोनपुर थाने के सबलपुर नेवल टोला में शनिवार को छापेमारी कर पुलिस ने एक तरफ एक बाइक पर लोड 15 किलो गांजा जब्त कर लिया। वहीं मौके से एक तस्कर को भी गिरफ्तार कर लिया। गुप्त सूचना के आधार पर की गई इस छापेमारी अभियान का नेतृत्व इंस्पेक्टर सह थानाध्यक्ष राजनंदन ने पुलिस बल के सहयोग से किया। उन्होंने बताया कि सोनपुर थाने के सबलपुर नेवल टोला में छापेमारी कर एक बाइक पर लोड 15 किलो गांजा जब्त किया गया है। वहीं छापेमारी के दौरान मौके से वहां के आमोद राय नामक तस्कर को भी गिरफ्तार किया गया है।
वार्ता के बाद 26वें दिन हड़ताल समाप्त, कर्मचारियों ने मनाई खुशी छपरा, एक संवाददाता। बिहार अनुसचिवीय कर्मचारी संघ गोप गुटका हड़ताल 26वें दिन समाप्त हो गया। इस खुशी में कर्मचारियों ने विजय उत्सव मनाया। मालूम हो कि 10 सूत्री मांगों को लेकर अनुसूचिवीय कर्मचारी संघ ने नगर पालिका चौक पर 26 दिनों तक लगातार धरना दिया। लेकिन गुरुवार को समान विभाग के अपर मुख्य सचिव और संघ के साथ वार्ता के बाद हड़ताल समाप्ति की घोषणा कर दी गई। अध्यक्ष संजय यादव , सचिन निखिल कुमार के नेतृत्व में विजय जुलूस निकाला गया। मालूम हो कि वार्ता में कर्मचारियों की सभी मांगों को सरकार की ओर से पूरा करने का घोषणा कर दिया गया। नगरा में दो बाइक की आमने-सामने की टक्कर में एक घायल नगरा। थाना क्षेत्र के छपरा-मशरक मुख्य पथ पर मिडिल स्कूल कादीपुर के समीप दो बाईकों की आमने सामने की टक्कर में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।उक्त घायल युवक अफ़ौर रामा चौरा गांव निवासी देव शरण साह का 24 वर्षीय पुत्र मिशिर कुमार बताया जाता है। तेतारपुर में उप स्वास्थ्य केंद्र का उद्घाटन नगरा। प्रखंड क्षेत्र की जगदीशपुर पंचायत अंतर्गत तेतारपुर गांव में शनिवार को उप स्वास्थ्य केंद्र का शुभारंभ किया गया। यह उप स्वास्थ्य केंद्र पंचायत के सामुदायिक भवन में शुरू किया गया है।उद्घाटन मुखिया अशोक साह ने फीता काटकर किया।इस अवसर पर बीएचएम कनीज फातमा भी मौजूद रहीं। महावीरी झंडा जुलूस को लेकर प्रशासन ने किया फ्लैग मार्च नगरा। प्रखंड क्षेत्र के नगरा में महावीरी झंडा जुलूस को लेकर शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर शनिवार को प्रशासनिक स्तर पर व्यापक तैयारी की गई। इसी क्रम में सीओ अभिषेक कुमार,बीडीओ अनुभव कुमार एवं नगरा थानाध्यक्ष राहुल कुमार ने दल-बल के साथ पूरे क्षेत्र में फ्लैग मार्च निकाला।फ्लैग मार्च के दौरान अधिकारियों ने आम लोगों से अपील की कि वे शांति समिति की बैठक में लिए गए निर्णयों और प्रशासनिक आदेशों का पालन करें। शहीद छोटू के सम्मान में लोगों ने कैंडल मार्च निकाल दी श्रद्धांजलि दरियापुर। बेला शर्मा टोला के अमर शहीद छोटू कुमार के सम्मान में शनिवार की शाम सैकड़ों की संख्या में लोगों ने कैंडल मार्च निकाल नम आंखों से श्रद्धांजलि दी। सैकड़ों की संख्या में जनप्रतिनिधि, बुद्धिजीवी,युवा सहित आस पास के ग्रामीण बेला शिव मंदिर के पास एकत्र हुए। शाम 6.30 बजे वहां से कैंडल मार्च शुरू हुआ जो मुख्य बाजार तक पहुंचा।कैंडल मार्च में शामिल लोग छोटू अमर रहे के नारे लगा रहे थे। कैंडल मार्च में जो भी व्यक्ति जहां था वहीं से उसमें शामिल होता चला गया। कैंडल मार्च से फिर शहीद छोटू की याद लोगों के जेहन में ताजा हो गया।ज्ञात हो कि छोटू राष्ट्रीय राइफल की 24 वीं बटालियन में तैनात था। जो विगत 30 अगस्त को श्रीनगर में शहीद हो गया था। कैंडल मार्च में पुलिस प्रशासन सहित स्थानीय,परसा,दिघवारा आदि प्रखंडों के जन प्रतिनिधि,बुद्धिजीवी,युवा व ग्रामीण शामिल हुए।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




