Chapra News: हथियार के साथ सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल, युवक गिरफ्तार

हिन्दुस्तान, छपरा
Follow us on Google News
share

Chapra News: बनियापुर, एक प्रतिनिधि। चान बनियापुर थाना क्षेत्र निवासी अभिषेक प्रसाद उर्फ पारले पटेल के रूप में हुई। इसके बाद पुलिस ने छापेमारी कर उसे

Chapra News: हथियार के साथ सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल, युवक गिरफ्तार

Chapra News: बनियापुर, एक प्रतिनिधि। सोशल मीडिया पर हथियार के साथ वीडियो और फोटो वायरल होने के मामले में सारण पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए रविवार को आरोपी अभिषेक प्रसाद उर्फ पारले पटेल को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, सोशल मीडिया पर हथियार के साथ युवक का वीडियो एवं फोटो वायरल होने के बाद मामले का संज्ञान लिया गया। जांच के क्रम में आरोपी की पहचान बनियापुर थाना क्षेत्र निवासी अभिषेक प्रसाद उर्फ पारले पटेल के रूप में हुई। इसके बाद पुलिस ने छापेमारी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में बनियापुर थाना में आर्म्स एक्ट की प्राथमिकी दर्ज की गई है।

पुलिस ने बताया कि मामले में अग्रिम विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है तथा वायरल वीडियो और हथियार से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsBihar NewsChapra NewsChapra News: हथियार के साथ सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल, युवक गिरफ्तार