पिकअप पर लदी भैंस के साथ दो कथित मवेशी चोर गिरफ्तार

Newswrap हिन्दुस्तान, छपरा
share

इसुआपुर में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर दो मवेशी चोरों को गिरफ्तार किया है। आरोपितों के पास चोरी की भैंस और पिकअप वाहन मिला। कानूनी प्रक्रिया के बाद दोनों को न्यायिक हिरासत में छपरा जेल भेज दिया गया। मामले की जांच जारी है।

पिकअप पर लदी भैंस के साथ दो कथित मवेशी चोर गिरफ्तार

गुप्त सूचना पर पुलिस की कार्रवाई, दोनों आरोपित भेजे गए जेल इसुआपुर, एक संवाददाता। स्थानीय पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए दो कथित मवेशी चोरों को चोरी की भैंस और एक पिकअप वाहन के साथ गिरफ्तार किया है। कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद दोनों आरोपितों को सोमवार को न्यायिक हिरासत में छपरा जेल भेज दिया गया। थानाध्यक्ष गौरव कुमार गौरव ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि क्षेत्र में चोरी के मवेशियों की खरीद-बिक्री की जा रही है। सूचना के आधार पर छापेमारी कर गौड़ा थाना क्षेत्र के हाथिसार गांव निवासी स्वर्गीय अनंत सिंह के पुत्र विकास कुमार को उसके घर से एक पिकअप वाहन के साथ हिरासत में लिया गया।

पुलिस ने विकास कुमार से पूछताछ के बाद मढ़ौरा थाना क्षेत्र के ओलहनपुर गांव निवासी स्वर्गीय जाने आलम के पुत्र परवेज कुरैशी को एक भैंस के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार बरामद भैंस स्थानीय थाना क्षेत्र के उसुरी खुर्द गांव के एक व्यक्ति की बताई जा रही है। मामले में आगे की जांच और कानूनी कार्रवाई जारी है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।