सारण में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: वायरल वीडियो ने मचाया हड़कंप, दो पुलिसकर्मी तत्काल निलंबित : विभाग ने कहा “अनुशासनहीनता
सारण में एक वायरल वीडियो के कारण पुलिस महकमे में हलचल मच गई है। वीडियो में महिला सिपाही इंदु कुमारी एक व्यक्ति से पैसे के लेन-देन की बातचीत करती दिख रही हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए इंदु कुमारी और जगदीश शर्मा को तुरंत निलंबित कर दिया गया है। विभाग ने अनुशासनहीनता को बर्दाश्त न करने की चेतावनी दी है।

सारण में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: वायरल वीडियो ने मचाया हड़कंप, दो पुलिसकर्मी तत्काल निलंबित : विभाग ने कहा “अनुशासनहीनता कतई बर्दाश्त नहीं” नगर थाना, सारण में वायरल वीडियो प्रकरण ने पुलिस महकमे में हलचल मचा दी है। 17 फ़रवरी 2026 की रात 21:45 बजे थाना के सरकारी मोबाइल पर एक वीडियो सामने आया, जिसमें नगर थाना की ERV-01 (112) पर तैनात महिला सिपाही — इंदु कुमारी — एक व्यक्ति से कथित रूप से पैसों के लेन-देन को लेकर बातचीत करती नजर आ रही हैं।पूछताछ में सिपाही ने बताया कि वीडियो लगभग दो माह पुराना है। उस वक्त ड्यूटी पर जगदीश शर्मा एवं चालक सैफ सिपाही उमेश सिंह मौजूद थे।
प्रथम दृष्टया यह कृत्य विभागीय छवि को धूमिल करने वाला पाया गया।मामले की गंभीरता को देखते हुए जगदीश शर्मा और इंदु कुमारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। सारण पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अनुशासनहीनता के किसी भी मामले को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और दोषियों पर कड़ी विभागीय कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।सोशल मीडिया पर यह मामला तेजी से चर्चा में है और लोग पुलिस की त्वरित कार्रवाई को लेकर प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


