सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने के प्रयास के मामले में छह के ख़िलाफ़ नामजद प्राथमिकी, सीसीटीवी फुटेज से हुई पहचान
गड़खा के चिंतामनगंज में धार्मिक स्थलों के पास झंडा-होर्डिंग और पोस्टर को क्षतिग्रस्त करने के मामले में पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से उपद्रवियों की पहचान की है और उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। क्षेत्र में स्थिति सामान्य है।

फोटो- 19 गड़खा थाना क्षेत्र के चिंतामनगंज में मौजूद पुलिस अधिकारी और जवान गड़खा, एक संवाददाता। रघुपुर स्थित धार्मिक स्थल के पास लगे झंडा-होर्डिंग व पोस्टर और चिंतामनगंज बाजार स्थित धार्मिक स्थल को क्षतिग्रस्त किए जाने के मामले में पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। पुलिस के बयान पर कुल छह लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है। थानाध्यक्ष शशिरंजन कुमार ने बताया कि रघुपुर धार्मिक स्थल के समीप झंडा-होर्डिंग और पोस्टर क्षतिग्रस्त किए जाने की सूचना पर पुलिस ने तत्काल जांच शुरू की। वहीं, चिंतामनगंज बाजार स्थित हनुमान मंदिर के मामले में सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए, धार्मिक स्थल को नुकसान पहुंचाने वाले उपद्रवियों की पहचान कर ली गई है।
पहचान के आधार पर नामजद आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।थानाध्यक्ष ने कहा कि आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। जल्द ही सभी आरोपितों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जाएगा। एहतियातन दोनों स्थानों पर पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है। पुलिस के अनुसार फिलहाल क्षेत्र में स्थिति पूरी तरह सामान्य है। किसी प्रकार की तनावपूर्ण स्थिति नहीं है और स्थानीय व ग्रामीण लोग अपने रोजमर्रा के कार्यों में सामान्य रूप से लगे हुए हैं। पुलिस लगातार निगरानी बनाए हुए है ताकि शांति व्यवस्था बनी रहें।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


