
बर्तन नहीं होने से स्कूल में नहीं बन रहा एमडीएम
कोंध भगवानपुर हाई स्कूल में पीएम श्री योजना के तहत अप्रैल में कक्षा 6 से 8 की पढ़ाई शुरू हुई, लेकिन सात महीने बाद भी छात्रों के लिए मध्याह्न भोजन शुरू नहीं हुआ है। प्रधानाध्यापक ने बताया कि बर्तन नहीं मिलने से भोजन नहीं मिल रहा है।
कोंध भगवानपुर हाई स्कूल में पीएम श्री योजना पढ़ाई तरैया, एक संवाददाता। प्रखंड के सीमावर्ती कोंध भगवानपुर हाई स्कूल में पीएम श्री योजना के तहत माह अप्रैल में ही वर्ग 6 से वर्ग 8 तक का स्कूल शुरू हो गया है लेकिन सात माह बाद भी इस स्कूल में इन वर्गों के छात्रों के लिए एमडीएम बनना शुरू नहीं हुआ है। यह विद्यालय ग्रामीण इलाके में जहां अधिकतर साधारण परिवार के बच्चे ही पठन-पाठन करते हैं। इनको दोपहर का एमडीएम भोजन नसीब नहीं होता हैं। वहीं इस विद्यालय में वर्ग 6 से लेकर वर्ग 8 तक में कुल 135 बच्चे पढ़ते हैं।
इस सम्बंध में प्रभारी प्रधानाध्यापक रामाशंकर प्रसाद ने बताया कि विद्यालय को बर्तन प्राप्त नहीं हुआ है। इसलिए एमडीएम शुरू नहीं हुआ है। जैसे ही स्कूल को बर्तन प्राप्त होगा, उसी दिन एमडीएम शुरू हो जायेगा। परसा नगर पंचायत के वार्ड पार्षद का निधन परसा,एक संवाददाता। परसा नगर पंचायत के वार्ड 6 के पार्षद सह शंकरडीह निवासी सुधांशु कुमार उर्फ खट्टू लाल का निधन बुधवार की मध्य रात्रि बाद करीब दो बजे हो गया। वे करीब सैंतीस वर्ष के थे।बड़े भाई संतोष साह ने बताया कि करीब छह माह से अधिक से बीमार चल रहे थे। निधन की सूचना पर मुख्य वार्ड पार्षद प्रतिनिधि मो.करमुल्लाह,पूर्व मुख्य पार्षद प्रतिनिधि विनोद दास,उपमुख्य पार्षद प्रतिनिधि दीपक कुमार,वार्ड पार्षदों व प्रतिनिधियों में आमोद शर्मा,सुनील राय,सनोज राय,सूरज तूफान सहित कई वार्ड पार्षद बिछड़े वार्ड पार्षद साथी के घर पहुंचे और परिजनों को सांत्वना दिलाई। नगर पंचायत के ईओ रजनीश कुमार ने भी मृत वार्ड पार्षद के परिजनों को सांत्वना प्रदान की। बड़े भाई संतोष साह,पत्नी कुसुम देवी,पुत्र प्रिंस कुमार,पुत्री अंजलि कुमारी सहित अन्य परिजनों का रोते-रोते बुरा हाल हैं। बीडीओ ने कराया धक्के से घायल मवेशी का इलाज जलालपुर। छपरा-मलमलिया पथ पर गुरुवार की सुबह जलालपुर कृषि फार्म के पास अज्ञात वाहन के धक्के से घायल एक गाय का इलाज बीडीओ विनोद कुमार प्रसाद ने कराया। घायल अवस्था में छटपटा रही गाय को बीडीओ ने देखा व पशु अस्पताल के चिकित्सकों की टीम को बुलाकर गाय का इलाज कराया। वेंटिलेटर तोड़कर सीएसपी में मोबाइल सहित नकद की चोरी मकेर । थाना क्षेत्र के पुरूषोतम पुर गांव में वुधवार की रात चोरों ने कमरा का वेंटिलेटर तोड़कर मोबाइल सहित नकद की चोरी कर ली। घटना की खबर पाकर गुरुवार की सुबह में जब संचालक ने सीएसपी खोला तो देखा की वेंटिलेटर टूटा हुआ है और मोबाइल व नगद नहीं है। इस संबंध में सीएसपी संचालक राम बाबू सिंह के पुत्र बब्लू कुमार ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




