
आठवें वेतन आयोग में पेंशन पुनरीक्षण के मुद्दे की अनदेखी पर पेंशनर्स का कड़ा विरोध
पूरे पेंशनर्स एसोसिएशन, शाखा छपरा ने फिक्स्ड मेडिकल अलाउंस को बढ़ाकर तीन हजार रुपये प्रतिमाह करने की मांग की है। पेंशन पुनरीक्षण का उल्लेख नहीं होने पर विरोध प्रस्ताव पारित किया गया। बैठक में सदस्यों ने महंगाई भत्ता को मूल वेतन में शामिल करने और पेंशन वृद्धि की मांग की।
पूउरे पेंशनर्स एसोसिएशन, शाखा छपरा ने पारित किया विरोध प्रस्ताव फिक्स्ड मेडिकल अलाउंस को बढ़ाकर तीन हजार रुपये प्रतिमाह करने की मांग छपरा, हमारे संवाददाता। आठवें वेतन आयोग में पेंशनर्स के पेंशन पुनरीक्षण का स्पष्ट उल्लेख नहीं किए जाने को लेकर पूउरे पेंशनर्स एसोसिएशन की शाखा छपरा ने कड़ा विरोध दर्ज किया है। इस संबंध में सोमवार को शाखा की बैठक में सर्वसम्मति से विरोध प्रस्ताव पारित किया गया। बैठक की अध्यक्षता ओम प्रकाश पराशर ने की, बैठक की शुरुआत पेंशनर सदस्य राजेन्द्र राय के स्वर्गवास पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ की गई।
इसके पश्चात संगठन से जुड़े विभिन्न ज्वलंत मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों ने एक स्वर में भारत सरकार द्वारा गठित आठवें वेतन आयोग के विचारार्थ विषयों में पेंशन पुनरीक्षण को शामिल नहीं किए जाने, संसद में पारित वित्त विधेयक में पेंशनर्स का उल्लेख न होने और आठवें वेतन आयोग को लागू करने की तिथि अब तक घोषित नहीं किए जाने पर गहरा रोष प्रकट किया। सदस्यों ने इसे पेंशनर्स की उपेक्षा बताते हुए सरकार से शीघ्र निर्णय लेने की मांग की। शाखा अध्यक्ष विश्व मोहन सिंह मंत्री मिथलेश कुमार सिंह ने बैठक में सदस्यों की समस्याओं के निराकरण में अपनी अहम भूमिका निभाई। उन्होंने अब तक जिन पेंशनर्स की व्यक्तिगत और सामूहिक समस्याओं का समाधान कराया गया है, उसकी विस्तृत जानकारी सदन के समक्ष रखी। साथ ही अब तक अंतरिम राहत भत्ता की घोषणा नहीं किए जाने पर भी विरोध दर्ज कराया गया। बैठक में प्रमुख मांगों को दोहराते हुए कहा गया कि 50 प्रतिशत से अधिक महंगाई भत्ता होने पर उसे मूल वेतन में शामिल किया जाए। इसके अलावा पेंशन का सारांशीकरण 11 वर्ष में करने और पेंशन वृद्धि को 65, 70, 75 और 80 वर्ष की आयु पर क्रमशः 5 प्रतिशत, 10 प्रतिशत, 15 प्रतिशत एवं 20 प्रतिशत किए जाने की मांग पर भी जोर दिया गया।यह भी निर्णय लिया गया कि पूउरे पेंशनर्स एसोसिएशन शाखा छपरा का स्थापना दिवस व वार्षिक अधिवेशन 1 मार्च को धूमधाम से मनाया जाएगा। सभा में सुरेन्द्र सिंह ने फिक्स्ड मेडिकल अलाउंस को बढ़ाकर तीन हजार रुपये प्रतिमाह करने की मांग रखी। साथ ही ‘उम्मीद कार्ड’ के माध्यम से पूरे भारत में बिना रेफर के इलाज की सुविधा उपलब्ध कराने की भी मांग की गई। सभा को कोषाध्यक्ष पीके माझी राज कुमार श्रीवास्तव, मुद्रिका प्रसाद, विभय सिन्हा सहित कई वक्ताओं ने संबोधित किया।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




