दिघवारा प्रखंड क्षेत्र में बकरीद का पर्व हर्षोल्लास से मना
दिघवारा प्रखंड क्षेत्र में बकरीद का पर्व खुशी और शांति से मनाया गया। मुस्लिम समुदाय ने ईदगाह और मस्जिदों में नमाज अदा की और एक-दूसरे को बधाई दी। सुरक्षा के कड़े प्रबंधों के बीच, सामूहिक दुआ के साथ विश्व में सुख, शांति और भाईचारे की कामना की गई।

दिघवारा। दिघवारा प्रखंड क्षेत्र में बकरीद का पर्व हर्षोल्लास व शांतिपूर्ण ढंग से मनाया गया। मुस्लिम समुदाय के लोगों ने ईदगाह व मस्जिदों में नमाज अदा की। नमाज़ के बाद दुआ की गई। लोगों ने एक दुसरे को गले मिलकर बकरीद की बधाई दी। दिघवारा नगर पंचायत क्षेत्र के सैदपुर गांव अवस्थित बाईसगांवा ईदगाह परिसर मे गुरुवार की सुबह बकरीद की नमाज अकीदत के साथ अदा की गयी। इसके बाद देश और क़ौम की तरक्की के साथ मुल्क में अमन और शांति की दुआ की गई। यहां बीडीओ अमर नाथ, सीओ मिट्ठू प्रसाद, थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार मौजूद रहें। वहीं शीतलपुर ईदगाह, बस्तीजलाल मस्जिद, गोसांईपुर मस्जिद पर भी ईद की नमाज अदा की गई।
नमाज के दौरान सुरक्षा के कड़े प्रबंध रहे। ईदगाहों में पंक्तिबद्ध होकर अल्लाह की बारगाह में बकरीद की विशेष नमाज अदा की गई, जिसके बाद पूरे विश्व में सुख, शांति, समृद्धि और भाईचारे के लिए सामूहिक दुआ मांगी गई। क्षेत्र में विधि-व्यवस्था (कानून व्यवस्था) को चुस्त-दुरुस्त बनाए रखने के लिए अधिकारियों ने प्रखंड व अंचल प्रशासन के दंडाधिकारियों और कर्मियों के साथ मिलकर सभी ईदगाहों और मस्जिदों का घूम-घूमकर औचक निरीक्षण किया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


