Hindi NewsBihar NewsChapra NewsPassenger Caught Smuggling LPG Cylinder on Train at Chapra Junction
लगेज स्कैनर मशीन पर बैठे आरपीएफ जवान की सतर्कता से अवैध एलपीजी सिलेंडर जब्त, एक व्यक्ति गिरफ्तार

लगेज स्कैनर मशीन पर बैठे आरपीएफ जवान की सतर्कता से अवैध एलपीजी सिलेंडर जब्त, एक व्यक्ति गिरफ्तार

संक्षेप:

ध की श्रेणी फोटो 2- छपरा जंक्शन पर लगा लगेज स्कैनर जहां गैस सिलेंडर जब्त किया गया छपरा, हमारे संवाददाता । जंक्शन पर रेलवे सुरक्षा बल की सतर्कता और मुस्तैदी से एक बड़ी संभावित दुर्घटना टल गई। बैगेज...

Jan 14, 2026 09:28 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, छपरा
share Share
Follow Us on

गैस सिलेंडर को रजाई में छिपाकर छपरा जंक्शन से समस्तीपुर ले जाने की योजना बना रहा था ट्रेन और स्टेशन परिसर में ज्वलनशील पदार्थ ले जाना गंभीर अपराध की श्रेणी छपरा, हमारे संवाददाता । जंक्शन पर रेलवे सुरक्षा बल की सतर्कता और मुस्तैदी से एक बड़ी संभावित दुर्घटना टल गई। बैगेज स्कैनर ड्यूटी पर तैनात हेड कांस्टेबल लालबचन प्रसाद कनौजिया यात्रियों के सामान की जांच मशीन के द्वारा कर रहे थे । जांच के दौरान एक यात्री के सामान से अवैध रूप से ले जाये जा रहे एलपीजी गैस सिलेंडर बरामद किया गया। गैस सिलेंडर के साथ पकड़ा गया व्यक्ति मधेपुरा जिले के कुमारखंड थाना क्षेत्र के वैसाढ़ गांव का सुभाष कुमार बताया जाता है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

इस संबंध में रेलवे अधिनियम की धारा 164 के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। जांच में यह भी स्पष्ट हुआ कि सिलेंडर में लगभग आधा किलोग्राम एलपीजी गैस भरी हुई थी। उक्त व्यक्ति के पास केवल जनरल टिकट था और वह ट्रेन से यात्रा करने की तैयारी में था। इस मामले की सूचना तत्काल उप निरीक्षक विनोद कुमार को दी गई। सूचना मिलते ही उप निरीक्षक विनोद कुमार, उप निरीक्षक सुंदर जीत राम के साथ मौके पर पहुंचे और संबंधित व्यक्ति से पूछताछ की। पूछताछ के दौरान उसने स्वीकार किया कि वह उक्त गैस सिलेंडर को रजाई में छिपाकर छपरा जंक्शन से समस्तीपुर ले जाने की योजना बना रहा था। उसने बताया कि सिलेंडर में उसी दिन लगभग आधा किलोग्राम गैस भरवाई गई थी और वह किसी भी ट्रेन से यात्रा करने वाला था। -