परसा की महिला क्रिकेटर रचना ने वन डे ट्रॉफी में किया बेहतर प्रदर्शन

Feb 17, 2026 08:26 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, छपरा
share

बीसीसीआई द्वारा आयोजित सीनियर महिला एक दिवसीय ट्रॉफी के फाइनल में परसा की रचना ने शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने बिहार महिला क्रिकेट टीम की ओर से खेलते हुए 8 ओवर में 2 विकेट लिए और केवल 13 रन दिए। बिहार ने सिक्किम को 7 विकेट से हराकर जीत हासिल की। रचना की मेहनत से स्थानीय लोग खुश हैं।

परसा की महिला क्रिकेटर रचना ने वन डे ट्रॉफी में किया बेहतर प्रदर्शन

परसा,एक संवाददाता। बीसीसीआई द्वारा आयोजित उड़ीसा के कटक में सोमवार को बाराबाती स्टेडियम में खेले गए सीनियर महिला एक दिवसीय ट्रॉफी प्लेट के फाइनल मुकाबले में परसा की महिला क्रिकेटर रचना ने बिहार महिला क्रिकेट टीम की तरफ से खेलते हुए बेहतर परफॉर्मेंस दिया है।इसे जानकर स्थानीय लोगों व परिजनों में काफी खुशी हैं।करीब पच्चीस वर्षीय महिला क्रिकेटर रचना मूल रूप से परसा के बहलोलपुर दियारा स्थित संतोष कुमार सिंह उर्फ मुन्ना सिंह की पुत्री है।रचना ने बताया कि वह वर्ष 2017 से ही बीसीसीआई की टीम की तरफ से अभी तक वनडे व टी-20 मिलाकर अभी तक 80 मैचों से ज्यादा खेल चुकी है।

उसने बताया कि वह क्रिकेट में बेहतर करने को लेकर बेंगलुरू क्रिकेट एकेडमी ज्वाइन किया व खेलना शुरू किया। मालूम हो कि कटक में खेले गए इस मैच में बिहार ने सिक्किम को 7 विकेट से पराजित किया।फाइनल में पहले बल्लेबाजी करते हुए सिक्किम की टीम 46.5 ओवर में 135 रन पर सिमट गई। वहीं जवाब में उत्तरी बिहार की टीम ने 35 ओवर में तीन विकेट पर 139 रन बनाकर मैच को अपने नाम कर लिया।इस मैच में जहां रचना ने आठ ओवर बॉलिंग किया जिसमें चार ओवर मेडन रहे व दो विकेट भी लिये और मात्र तेरह रन दिए।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।