प्रपत्र एक के प्रकाशन के बाद दावा-आपत्ति शुरू

Newswrap हिन्दुस्तान, छपरा
share

सारण जिले में पंचायत चुनाव की प्रक्रिया तेज हो गई है। 18 मई तक आपत्तियां दर्ज होंगी, 5 जून को अंतिम प्रकाशन और 9 जून को गजट जारी होगा। जिला पंचायती राज पदाधिकारी ने कहा कि सभी तैयारियां समय पर पूरी की जाएंगी। राज्य निर्वाचन आयोग भी चुनाव की तैयारियों की नियमित समीक्षा कर रहा है।

प्रपत्र एक के प्रकाशन के बाद दावा-आपत्ति शुरू

पंचायत चुनाव 18 मई तक दर्ज होंगी आपत्तियां 5 जून को अंतिम प्रकाशन व 9 जून को गजट जारी न्यूमेरिक 318 पंचायत हैं सारण में छपरा, नगर प्रतिनिधि। पंचायत चुनाव की आहट के साथ ही सारण जिले में प्रशासनिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। प्रपत्र-एक के प्रकाशन के साथ चुनावी प्रक्रिया ने औपचारिक रूप से गति पकड़ ली है और अब दावा-आपत्ति का दौर शुरू हो गया है। आगामी 18 मई तक आमजन अपनी आपत्तियां दर्ज करा सकेंगे, जबकि 11 से 29 मई के बीच अपील की प्रक्रिया चलेगी। इसके बाद 5 जून को अंतिम प्रकाशन और 9 जून को गजट जारी होने के साथ ही यह स्पष्ट हो जाएगा कि किस पंचायत में किस श्रेणी के उम्मीदवार चुनाव मैदान में उतरेंगे।सोमवार को प्रपत्र-एक के प्रकाशन के साथ ही संभावित प्रत्याशियों की सक्रियता भी बढ़ गई है। हालांकि अभी यह स्थिति स्पष्ट नहीं है कि किस पंचायत में कौन-सी सीट किस श्रेणी के लिए आरक्षित होगी। इसको लेकर राजनीतिक और सामाजिक स्तर पर चर्चाएं तेज हैं। गजट प्रकाशन के बाद ही पंचायतों के आरक्षण की तस्वीर साफ हो सकेगी, जिससे चुनावी रणनीतियां भी अंतिम रूप ले सकेंगी।

दावा-आपत्ति की प्रक्रिया

जिला पंचायती राज पदाधिकारी ने बताया कि प्रपत्र-एक जारी होते ही दावा-आपत्ति की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। 18 मई तक संबंधित व्यक्ति अपनी आपत्तियां दर्ज करा सकते हैं, जिनका निपटारा 22 मई तक किया जाएगा। इसके उपरांत अपील वाद की प्रक्रिया शुरू होगी, जो 11 से 29 मई तक चलेगी। इस पूरी प्रक्रिया को पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि किसी भी स्तर पर विवाद की स्थिति उत्पन्न न हो। 2011 के आंकड़ों के आधार पर राजस्व गांव शामिल प्रपत्र-एक में जनगणना 2011 के आंकड़ों के आधार पर राजस्व गांवों को वार्डवार शामिल किया गया है। इसी आधार पर पंचायतों का रोस्टर तैयार किया जाएगा। रोस्टर निर्धारण के बाद मतदाता सूची के अद्यतन का कार्य भी शुरू होगा, जिसमें नए मतदाताओं के नाम जोड़े जाएंगे। इस बार जिले की कुल 318 पंचायतों में चुनाव कराए जाने हैं, जिसे लेकर प्रशासनिक तैयारियां लगातार तेज की जा रही हैं।

राज्य निर्वाचन आयोग की समीक्षा

आयोग वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से तैयारियों की समीक्षा उधर, राज्य निर्वाचन आयोग भी पंचायत चुनाव की तैयारियों को लेकर लगातार नजर बनाए हुए हैं। आयोग वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिले की तैयारियों की नियमित समीक्षा कर रहा है। मतगणना केंद्रों की व्यवस्था, ईवीएम की उपलब्धता, चुनाव सामग्री के सुरक्षित भंडारण के लिए बनाए गए वेयरहाउस की स्थिति समेत विभिन्न बिंदुओं पर अद्यतन जानकारी ली जा रही है। आयोग ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि सभी तैयारियां निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूरी की जाएं। साथ ही पारदर्शिता और निष्पक्षता को प्राथमिकता देते हुए चुनाव प्रक्रिया को सफलतापूर्वक संपन्न कराने पर जोर दिया गया है। प्रशासनिक स्तर पर भी अधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंप दी गई हैं और प्रत्येक चरण की निगरानी की जा रही है। - प्रदेश के पूर्व मंत्री ने की हरिहरनाथ मंदिर में पूजा बिहार की तरक्की और खुशहाली की कामना की सोनपुर। प्रदेश के पूर्व मंत्री भगवान सिंह कुशवाहा मंगलवार को सोनपुर पहुंचे। इसके पूर्व सोमवार की शाम पूर्व मंत्री राजू सिंह भी अपनी पत्नी रेणु देवी के साथ यहां के प्रसिद्ध हरिहरनाथ मंदिर पहुंच कर बाबा हरिहरनाथ का दर्शन, रूद्राभिषेक एवं पूजा- अर्चना की। मंदिर के मुख्य अर्चक आचार्य सुशील चन्द्र शास्त्री, आचार्य पवन शास्त्री, आचार्य सदानंद पांडेय, बमबम पांडेय, नंद कुमार बाबा ने विधि- विधान और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ रूद्राभिषेक व पूजा-का अनुष्ठान संपन्न कराया। मंदिर न्यास समिति के सचिव विजय कुमार सिंह लल्ला, सह कोषाध्यक्ष मिथलेश कुमार, भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य राकेश सिंह ने उन्हें अंग वस्त्र एवं बाबा हरिहरनाथ का प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। दोनों पूर्व मंत्रियों ने लगभग पांच करोड़ की लागत से निर्मित यात्री निवास का अवलोकन भी किया तथा व्यवस्था की सराहना की। उन्होंने कहा कि मंदिर में आकर शांति महसूस होती है। इस मौके पर मंदिर न्यास समिति के सदस्य चन्द्रभूषण तिवारी, कृष्णा प्रसाद समेत अनेक पंडा _ पुजारी मौजूद थे।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

पंचायत चुनाव की अंतिम तिथि क्या है?
पंचायत चुनाव की अंतिम तिथि 9 जून को गजट जारी होने के साथ होगी।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।