Chapra News: विद्युत शवदाह गृह के निर्माण को लेकर अधिकारियों ने लिया जायजा

हिन्दुस्तान, छपरा
share

Chapra News: पानापुर में गंडक नदी के सारंगपुर डाकबंगला घाट पर प्रस्तावित विद्युत शवदाह गृह के लिए बुडको अधिकारियों ने स्थल का निरीक्षण किया और लगभग 18 मीटर भूमि की जरूरत बताई। दूसरी ओर, रसूलपुर में 25 अक्टूबर को होने वाले उमा-महेश्वर पूजन समारोह की तैयारियों पर बैठक हुई। समारोह में द्विदलीय रामायण गायन मुकाबला मुख्य आकर्षण होगा।

Chapra News:  विद्युत शवदाह गृह के निर्माण को लेकर अधिकारियों ने लिया जायजा

पानापुर में विकास और सांस्कृतिक आयोजन

Chapra News:

पानापुर । गंडक नदी के किनारे सारंगपुर डाकबंगला घाट पर प्रस्तावित विद्युत शवदाह गृह के निर्माण स्थल का बुधवार को बुडको के उप परियोजना निदेशक कुमार अमन ने स्थल का भौतिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उप परियोजना निदेशक और अधिकारियों की टीम ने निर्माण स्थल को चिह्नित किया। साथ ही सुरक्षा मानकों की समीक्षा की । उन्होंने बताया कि निर्माण के लिए लगभग 18 मीटर भूमि की जरूरत होगी। फिलहाल जहां शव जलाया जा रहा हैं वहां की भूमि निर्माण के लिए नाकाफी हैं। बाद में उन्होंने सारंगपुर डाकबंगला से सटे भूमि की पैमाइश करायी एवं उसे चिन्हित किया। बताते चलें कि सारंगपुर डाकबंगला घाट पानापुर प्रखंड के ही नही बल्कि सीमावर्ती मशरक प्रखंड के भी दर्जनों गांवों के लोग सारंगपुर डाकबंगला घाट पर शवदाह के लिए पहुंचते हैं। महाराजगंज सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल एवं तरैया विधायक जनक सिंह उक्त घाट पर विद्युत शवदाह गृह निर्माण की मांग करते रहे हैं। मौके पर उपस्थित मुखिया प्रतिनिधि ललन महतो नें कहा कि इसके निर्माण से न केवल अंतिम संस्कार की प्रक्रिया आसान और त्वरित होगी, बल्कि पारंपरिक शवदाह से होने वाले वायु और जल प्रदूषण पर भी रोक लगेगी। रसूलपुर उमा महेश्वर पूजन समारोह 25 अक्टूबर को, तैयारी को लेकर बैठक रसूलपुर। स्थानीय चट्टी स्थित श्री उमा-महेश्वर पूजन समारोह के आयोजन की तैयारियों को लेकर बुधवार को बैजनाथ कुटीर में बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अरुण कुमार मिश्र ने की। बैठक में आगामी 25 अक्टूबर, रविवार को आयोजित होने वाले पारंपरिक पूजन समारोह की तैयारियों पर चर्चा की गई। बैठक में बताया गया कि प्रसिद्ध कथावाचक एवं शिक्षक पंडित सूर्य नारायण मिश्र उर्फ बच्चा बाबा ने वर्ष 1950 में श्री उमा-महेश्वर पूजन समारोह की स्थापना की थी। यह पूजा वर्षों से क्षेत्र की धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपरा का हिस्सा रही है। भोजपुरी सांस्कृतिक आंदोलन के प्रणेता बच्चा बाबा के योगदान को याद करते हुए इस वर्ष भी समारोह को भव्य रूप से आयोजित करने की तैयारी की जा रही है। समारोह का मुख्य आकर्षण द्विदलीय रामायण गायन का मुकाबला होगा। इसमें गोपालगंज के लोक गायक मुन्नी लाल सवलिया और मनोज शर्मा के बीच गायन की प्रतिस्पर्धा होगी।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

✦सारंगपुर डाकबंगला घाट पर प्रस्तावित विद्युत शवदाह गृह के निर्माण के लिए कितनी भूमि की जरूरत होगी?−
बुडको के उप परियोजना निदेशक के अनुसार निर्माण के लिए लगभग 18 मीटर भूमि की जरूरत होगी।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsBihar NewsछपराChapra News: विद्युत शवदाह गृह के निर्माण को लेकर अधिकारियों ने लिया जायजा