ग्रामीण बच्चों में भी प्रतिभा बेमिसाल : छोटी
स्कूल के वार्षिकोत्सव में विधायक छोटी कुमारी ने ग्रामीण बच्चों की प्रतिभा की सराहना की। उन्होंने शिक्षा, खेलकूद और कला में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को सम्मानित किया। कार्यक्रम में कई गणमान्य लोग उपस्थित थे और विद्यालय के शिक्षकों ने आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

फोटो 31- स्कूल के वार्षिकोत्सव में विजेता छात्राओं के साथ विधायक छोटी कुमारी व सरयू प्रकाशन के सीईओ आयुष सिंह छपरा। विधायक छोटी कुमारी ने कहा कि ग्रामीण बच्चों में बेमिसाल प्रतिभा है। वे शिक्षा के साथ-साथ खेलकूद व कला के क्षेत्र में भी अपनी प्रतिभा का परचम लहरा रहे हैं। यहां पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद को भी समान महत्व दिया जाता है, जो छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए आवश्यक है। उन्होंने कला, शिक्षा व खेल के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को अरविंद पब्लिक स्कूल के वार्षिकोत्सव में सम्मानित किया। विधायक ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान उल्लेखनीय पराक्रम दिखाने वाले मुकरेड़ा के विश्वजीत कुमार के पिता को भी स्कूल परिवार की ओर से सम्मानित किया।
स्कूल के निदेशक सत्येन्द्र सिंह ने विधायक का स्वागत अंगवस्त्र व स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। निदेशक व शिक्षक सुनील सिंह ने छात्रा द्वारा बनाई गयी पेंटिंग भी भेंट की। प्राचार्या चंदा कुमारी और प्रावि मेथवलिया की शिक्षिका रंजू कुमारी ने विधायिका का सम्मान किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के सचिव अशोक कुमार सिंह ने की। इस अवसर पर प्रखंड प्रमुख डॉ. राहुल राज, शिक्षक नेता दिनेश सिंह, ईश्वर प्रसाद, सत्यनाराण जगाती, पुनीत रंजन, अभिनेश सिंह, सुखदेव सिंह, मुखिया मनोज महतो, शीला राय, नीरज राय समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। आयोजन को सफल बनाने में विद्यालय के शिक्षक अभय सम्राट, विशाल चौहान, आशु कुमार, राहुल कुमार, शिवानी कुमारी, प्रिया कुमारी, साक्षी कुमारी और कुमकुम कुमारी का विशेष योगदान रहा।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


