ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार छपराकरंट की चपेट में आने से एक की मौत

करंट की चपेट में आने से एक की मौत

नया गांव। संवाद सूत्र

करंट की चपेट में आने से एक की मौत
हिन्दुस्तान टीम,छपराMon, 06 Jul 2020 07:22 PM
ऐप पर पढ़ें

करंट की चपेट में आने से एक की मौत

नया गांव। संवाद सूत्र

दश कर्म के विधि-विधान में शामिल होने नयागांव थाना क्षेत्र के बरियार चक गंगा घाट पहुंचे कुछ लोग बिजली के करंट की चपेट में आ गए। एक व्यक्ति की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। आनन-फानन में घाट पर मौजूद अन्य लोगों ने उसे उठाकर नयागांव के एक निजी अस्पताल में पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक हासिल पुर पंचायत बरियार चक के वार्ड संख्या सात का दशरथ राय बताया जा रहा है। इस घटना के बाद वहां अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया और चीख-पुकार मच गई। बिजली की चपेट में आने वाले तीन लोग मामूली स्पर्श होने से बच गए लेकिन इस घटना के बाद परिवार वालों में कोहराम मच गया। घटना की सूचना पाकर मौके पर नयागांव पुलिस पहुंची और शव को अपने कब्जे में ले लिया। मृतक दशरथ राय बहुत ही गरीब किसान था। वह घर का एकमात्र कमाऊ सदस्य था। उसके तीन पुत्र तथा तीन पुत्रियां हैं। जानकारी के अनुसार, घाट पर निजी काम के लिए कुछ लोग बांस के सहारे बिजली का तार ले गए थे। इसी तार की चपेट में उक्त किसान आ गया जिससे उसकी दर्दनाक मौत हो गई। इस संबंध में पूछे जाने पर नयागांव थाना अध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए छपरा भेज दिया गया। इस घटना के बाद परिवार वालों में मातम पसरा हुआ है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें