सुरक्षा व कानून-व्यवस्था को लेकर मंडल कारा में लगभग डेढ़ घंटे तक चली छापेमारी

हिन्दुस्तान, छपरा
Follow us on Google News
share

छपरा मंडल कारा में डीएम वैभव श्रीवास्तव और एसपी विनीत कुमार के नेतृत्व में छापेमारी की गई। तलाशी में कोई आपत्तिजनक सामान नहीं मिला। यह छापेमारी सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से की गई है। पिछले नौ महीनों में यह पांचवी बार है जब यहां छापेमारी की गई है।

सुरक्षा व कानून-व्यवस्था को लेकर मंडल कारा में लगभग डेढ़ घंटे तक चली छापेमारी

छापेमारी में नहीं मिला कोई आपत्तिजनक सामान इंट्रो: पुरुष वार्ड -25 , महिला वार्ड -5, सेल - ,12 , अस्पताल में वार्ड -3, बंदी 1583,महिला बंदी 68 छापेमारी में अफसर व पुलिस बल 191 फोटो: 2 शुक्रवार को छपरा मंडल कारा के वार्डों की तलाशी के बाद बाहर निकलते डीएम वैभव श्रीवास्तव व एसपी विनीत कुमार छपरा, एक संवाददाता। मंडल कारा में डीएम वैभव श्रीवास्तव और एसपी विनीत कुमार के नेतृत्व में गुरुवार की मध्य रात्रि के बाद 12.10 में छापेमारी शुरू हुई। 1.35 बजे तक चली तलाशी के समय सभी बंदी सोए हुए थे। इस दौरान विभिन्न सेल व वार्ड की जांच की गयी।

हालांकि जांच में कोई आपत्तिजनक सामान नहीं मिले। अफसर समेत 191 सुरक्षाकर्मियों की टीम छापेमारी में लगी थी। जिला प्रशासन की ओर से नौ माह के अंदर यह पांचवीं बार तलाशी हुई। छापेमारी पुरुष बंदी के 25 वार्ड, महिला बंदी के 5, वार्ड ,आठ सेल व मंडल कारा के अस्पताल के तीन वार्डो में की गई। जानकारी के मुताबिक, अचानक छापेमारी की आवाज सुनकर सभी बंदी जग गए और बेड पर बैठकर छापेमारी की गतिविधियों को देखते रहे। छापेमारी सुरक्षा व कानून-व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने को लेकर किया गया है ताकि जिला में सुरक्षा और कानून-व्यवस्था की सुदृढ़ता सुनिश्चित की जा सके। छापेमारी जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक सारण के नेतृत्व में की गई। छापेमारी के दौरान अधिकारियों ने जेल परिसर के सुरक्षा तंत्र की व्यापक समीक्षा की जिसमें कैदियों की सुरक्षा व्यवस्था, जेल कर्मियों की ड्यूटी, तत्परता, सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता और आंतरिक नियंत्रण प्रणाली को गंभीरता से परीक्षण किया। इस क्रम में प्राप्त कर्मियों और सुधार योग्य बिंदुओं पर संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश व सुधारात्मक कदमों को तत्काल प्रभाव से लागू करने का निर्देश दिया गया। अधिकारियों द्वारा यह स्पष्ट किया गया कि सुरक्षा प्रोटोकॉल को कठोरता से पालन करना अनिवार्य है। जेल सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही या चूक स्वीकार नहीं की जाएगी।निरीक्षण के दौरान सदर एसडीओ नीतीश कुमार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर रामपुकार सिंह समेत अन्य पुलिस व प्रशासन के पदाधिकारीगण और भारी संख्या में पुलिस बल उपस्थित थे। नौ माह में पांच बार छापेमारी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जिला प्रशासन ने 4 जुलाई से लेकर अब तक छपरा मंडल कारा की पांच बार छापेमारी की। हालांकि उक्त छापेमारी में कोई आपत्ति जनक सामान बरामद नहीं हुए। पहली बार छापेमारी 19 जुलाई 2025, दूसरी बार छापेमारी 3 नवंबर 2025, तीसरी बार छापेमारी 29 नवंबर 2025, चौथी बार 27 जनवरी 2026 और पांचवीं बार छापेमारी 17 अप्रैल को की गई।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।