ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार छपराकार्यकर्ताओं को सम्मान देने में पीछे नहीं हटेगी पार्टी : नीतीश

कार्यकर्ताओं को सम्मान देने में पीछे नहीं हटेगी पार्टी : नीतीश

कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ होते हैं। जदयू अपने सच्चे सिपाही कार्यकर्ता ेके साथ हमेशा मजबूती के साथ खड़ी है। उन्हें सम्मान देने से पार्टी कभी पीछे नहीं हटेगी। ये बातें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने तरैया के...

कार्यकर्ताओं को सम्मान देने में पीछे नहीं हटेगी पार्टी : नीतीश
हिन्दुस्तान टीम,छपराThu, 16 Nov 2017 06:10 PM
ऐप पर पढ़ें

कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ होते हैं। जदयू अपने सच्चे सिपाही कार्यकर्ता ेके साथ हमेशा मजबूती के साथ खड़ी है। उन्हें सम्मान देने से पार्टी कभी पीछे नहीं हटेगी। ये बातें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने तरैया के रामपुर महेश गांव में दिवंगत पार्टी कार्यकर्ता जयप्रकाश कुशवाहा के परिजनों से मिलने के दौरान कही। मुख्यमंत्री हेलीकॉप्टर से गुरुवार दोपहर में गांव में पहुंचे व दिवंगत नेता की विधवा व बच्चों से मिले। विधवा राखी कुशवाहा से उन्होंने कहा- जयप्रकाश जी अब नहीं है, ऐसे में बच्चों की पढ़ाई पर ध्यान देने की जरूरत है। जयप्रकाश कुशवाहा से अपने भावानात्मक लगाव को दर्शाते हुए उनकी पत्नी से कहा कि आपको व आपके परिवार को कोई कठिनाई नहीं होने दी जायेगी। संकट की इस घड़ी में जदयू नेतृत्व ही नहीं बल्कि पूरा दल आपके साथ है। सीएम करीब 15 मिनट तक जयप्रकाश कुशवाहा के घर रहे। उनकी पत्नी राखी कुशवाहा, बड़े भाई ब्रजकिशोर राणा, पुत्री सृष्टि कुशवाहा, जागृति, जिज्ञासा, पुत्र आरव, भतीजा देवाशीष व अनूप के कुशल क्षेम की जानकारी ली। उनके साथ बीजेपी सांसद जनार्दन सिंह सीग्रीवाल, विधायक चोकर बाबा, विधायक धूमल सिंह, पूर्व मंत्री गौतम सिंह, जदयू के वरिष्ठ नेता शैलेन्द्र प्रताप, पूर्व विधायक जनक सिंह, पूर्व विधायक मंटू सिंह, जिलाध्यक्ष अल्ताफ आलम राजू थे। मुख्यमंत्री ने स्व. जयप्रकश कुशवाहा के तैल चित्र पर माल्र्यापण भी किया। सीएम ने जाने से पहले जयप्रकाश कुशवाहा के दरवाजे पर पौधरोपण किया। मुख्यमंत्री के आगमन के समय डीआईजी अजीत कुमार राय, डीएम हरिहर प्रसाद, एसपी हरकिशोर राय व अन्य अधिकारियों ने आगवानी की।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें