बिहार के विकास के लिए पिता ने किया काफी काम : निशांत

Apr 07, 2026 09:52 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, छपरा
share

जदयू नेता और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पुत्र निशांत कुमार ने मंगलवार को सोनपुर के हरिहरनाथ मंदिर का दौरा किया। उन्होंने पूजा-अर्चना की और मंदिर के विकास कार्यों का अवलोकन किया। इसके बाद वे कालीघाट गए और वहां मां काली की पूजा की। निशांत ने इस यात्रा को निजी बताया और प्रशासन को सूचना नहीं दी गई थी।

बिहार के विकास के लिए  पिता ने किया काफी काम  : निशांत

जदयू नेता व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पुत्र निशांत कुमार ने की बाबा हरिहरनाथ की पूजा कालीघाट पर काली मंदिर और गजेन्द्र मोक्ष देवस्थानम में भी पूजा - अर्चना की कालीघाट पर चल रहे निर्माण कार्यों को भी देखा मंदिर के पुजारियों से मंदिर के निर्माण व इतिहास की ली जानकारी हाजीपुर कौनहारा घाट के लिए किए प्रस्थान फोटो- 16 सोनपुर के हरिहरनाथ मंदिर में मंगलवार को जदयू नेता व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पुत्र निशांत कुमार पहुंचे । मंदिर में बाबा हरिहरनाथ का दर्शन, रुद्राभिषेक व पूजा अर्चना की । सोनपुर। जदयू नेता व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पुत्र निशांत कुमार मंगलवार को अचानक पटना से सोनपुर पहुंचे ।

वे यहां के प्रसिद्ध हरिहरनाथ मंदिर गए। उन्होंने बाबा हरिहरनाथ का दर्शन कर पूजा-अर्चना की । मंदिर के मुख्य अर्चक आचार्य सुशीलचन्द्र शास्त्री, आचार्य पवन शास्त्री, बमबम पांडेय, गजेन्द्र पांडेय आदि ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधि - विधान से रुद्राभिषेक और पूजा का अनुष्ठान संपन्न कराया। मंदिर न्यास समिति के सचिव विजय कुमार सिंह लल्ला ने अंगवस्त्र व बाबा हरिहरनाथ का प्रतीक चिह्न देकर उनको सम्मानित किया। उन्होने मंदिर परिसर में लगभग पांच करोड़ की लागत से निर्मित यात्री निवास का अवलोकन किया और वहां की व्यवस्था की सराहना की। उन्होंने कहा कि बाबा हरिहरनाथ के दरबार में आकर अलौकिक शांति की अनुभूति हुई है। उन्होंने बताया कि बहुत पहले वे इस मंदिर में आये थे। पहले की तुलना में इस मंदिर का काफी विकास हुआ है। पत्रकारों द्वारा पूछे गए कई सवालों को निशांत टाल गए। बस इतना कहा कि यह उनकी निजी यात्रा है। निशांत कुमार ने सिर्फ इतना कहा कि उनके पिता ने बिहार के विकास के लिए काफी काम किया है। बाबा हरिहरनाथ उनपर अपना आशीर्वाद बनाएं रखें। मंदिर न्यास समिति के सचिव ने सरकार द्वारा हरिहरनाथ कॉरिडोर के निर्माण की घोषणा की ओर उनका ध्यान आकृष्ट किया। वे कालीघाट गए । वहां उन्होने मां दक्षिणेश्वर काली का दर्शन कर पूजा अर्चना की। ठाकुरबाड़ी के अलावा कालीघाट पर चल रहे निर्माण कार्यों को भी देखा और जानकारी प्राप्त की। वे गजेन्द्र मोक्ष देवस्थानम भी गए। वहां देवस्थानम के पीठाधीश्वर लक्षमणाचार्य जी महाराज ने भी उन्हें अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया और भगवान गजेन्द्र मोक्ष के विषय में जानकारी दी। बाद में वे हाजीपुर कौनहारा घाट के लिए प्रस्थान कर गए। उनके सोनपुर आगमन की सूचना प्रशासनिक पदाधिकारियों को भी नहीं थी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।