ट्रैफिक सिग्नल लाइट व सीसीटीवी कैमरे के लिए 56 स्थान चिन्हित

Jan 03, 2026 09:03 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, छपरा
share Share
Follow Us on

शहर की ट्रैफिक व्यवस्था कंट्रोल किसी पेज की फ्लायर या चार की बॉटम छपरा, हमारे संवाददाता। महानगर की तर्ज पर अब छपरा शहर के सभी चौक चौराहों पर ट्रैफिक सिग्नल लाइट से यातायात को नियंत्रित किया जाएगा।...

ट्रैफिक सिग्नल लाइट व  सीसीटीवी कैमरे के लिए 56 स्थान चिन्हित

छपरा शहर में यातायात व सुरक्षा व्यवस्था को मिलेगी नई दिशा इंटीग्रेटेड कंट्रोल कमांड सेंटर का कार्य तेजी से चल रहा शहर के सभी एंट्री पॉइंट पर सीसीटीवी कैमरे लगेंगे, बाहर से आने जाने वाली गाड़ियों पर भी रहेगी निगरानी मई महीने से ट्रैफिक सिग्नल से होने लगेगी शहर की ट्रैफिक व्यवस्था कंट्रोल छपरा, हमारे संवाददाता। महानगर की तर्ज पर अब छपरा शहर के सभी चौक चौराहों पर ट्रैफिक सिग्नल लाइट से यातायात को नियंत्रित किया जाएगा। मुख्यमंत्री सुरक्षित सुशासित शहर योजना के तहत यह कार्य होगा। शहर के 56 प्रमुख चौक-चौराहों पर अत्याधुनिक ट्रैफिक सिग्नल और सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे।

इसके साथ ही इंटीग्रेटेड कंट्रोल कमांड सेंटर का निर्माण कार्य भी तेजी से चल रहा है, जिससे पूरे शहर की निगरानी एक ही केंद्र से की जा सकेगी। इस परियोजना का उद्देश्य न केवल यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाना है, बल्कि अपराध नियंत्रण में भी पुलिस को तकनीकी सहायता प्रदान करना है। मई तक सभी चौक-चौराहों पर ट्रैफिक सिग्नल लग जाएगा। इससे पहले शहर में ट्रैफिक पुलिस के जवानों को हाथ के इशारों और सीमित संसाधनों के सहारे यातायात नियंत्रित करना पड़ता था, लेकिन अब तकनीक आधारित व्यवस्था से ट्रैफिक संचालन अधिक सुचारु और प्रभावी होगा। ट्रैफिक डीएसपी संतोष कुमार ने बताया की सीनियर एसपी डॉक्टर कुमार आशीष की पहल के बाद यह काम तेजी से चल रहा है। वाहनों को अनावश्यक रूप से रुकना नहीं पड़ेगा। साथ ही आपातकालीन सेवाओं जैसे एंबुलेंस और फायर ब्रिगेड को भी प्राथमिकता दी जा सकेगी। सीसीटीवी कैमरों से बढ़ेगी शहर की सुरक्षा शहर के 56 प्रमुख स्थानों के अलावा सभी एंट्री प्वाइंट पर भी हाई-रिजोल्यूशन सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। इन कैमरों की मदद से शहर में आने-जाने वाले हर वाहन और व्यक्ति की निगरानी की जा सकेगी। इससे अपराधियों पर नजर रखना आसान होगा और किसी भी आपराधिक घटना के बाद जांच में तेजी आएगी। इंटीग्रेटेड कंट्रोल कमांड सेंटर बनेगा निगरानी का केंद्र इस पूरी व्यवस्था का संचालन इंटीग्रेटेड कंट्रोल कमांड सेंटर से किया जाएगा, जिसका निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। इस सेंटर में बड़ी स्क्रीन, सर्वर रूम और आधुनिक सॉफ्टवेयर सिस्टम लगाए जा रहे हैं। यहां से ट्रैफिक सिग्नल, सीसीटीवी कैमरे और अन्य सुरक्षा उपकरणों की लाइव मॉनिटरिंग की जाएगी। किसी भी आपात स्थिति में तुरंत संबंधित विभाग को सूचना देकर कार्रवाई सुनिश्चित की जा सकेगी। ज़ेब्रा क्रॉसिंग से पैदल यात्रियों को मिलेगी राहत परियोजना के तहत शहर में ज़ेबरा क्रॉसिंग भी बनाए जाएंगे, जिससे पैदल यात्रियों को सुरक्षित रूप से सड़क पार करने में सुविधा होगी। अब तक छपरा में पैदल चलने वालों को सड़क पार करने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। ज़ेबरा क्रॉसिंग और ट्रैफिक सिग्नल के संयोजन से सड़क सुरक्षा में उल्लेखनीय सुधार होने की उम्मीद है, खासकर बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं के लिए। ।रेड लाइट जंप करना, गलत लेन में चलना और बिना हेलमेट या सीट बेल्ट के वाहन चलाने जैसी गतिविधियों पर कैमरों के माध्यम से नजर रखी जाएगी। नियम तोड़ने वालों के खिलाफ चालान की कार्रवाई भी तकनीकी माध्यम से की जाएगी, जिससे पारदर्शिता बनी रहेगी। इन स्थानों पर लगेंगे ट्रैफिक सिग्नल नगर थाना चौक ,नगर पालिका चौक, जोगणिया कोठी मोड ,साढा ओवर ब्रिज वेस्टसाइड, मोना चौक, मेवा लाल चौक, कटहरी बाग, गांधी चौक, साहेबगंज चौक, साहेबगंज सोनार पट्टी, मोहम्मुद चौक, भिखारी ठाकुर ,चौक नेहरू चौक शिशु पार्क रोड, सदर हॉस्पिटल मजार ,दरोगा राय चौक, भारत मिलाप चौक भगवान बाजार स्टेशन चौक भगवान बाजार थाना चौक नगर गुदरी बाजार मस्जिद बरहमपुर चौक श्याम चौक कुहिया में मंदिर राजेंद्र सरोवर चौक मेहिया ,नेवाजी टोला चौक, बाजार समिति, मेथवालिया चौक उमधा चौक , पुलिस लाइन गेट, विवेकानंद स्कूल मुकरेड़ा मोड आदि स्थान।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsBihar NewsChapra NewsNew Traffic Management System in Chapra Integrated Control Command Center and CCTV Cameras Set to Enhance Safety
;;;