मुज़फ्फरपुर- रामदयालुनगर के बीच आईबीएच (ब्लॉक हट) शुरू

Jan 16, 2026 09:17 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, छपरा
share

सोनपुर मंडल ने मुज़फ्फरपुर-रामदयालुनगर रेलखंड पर आईबीएच का सफल संचालन 15 जनवरी 2026 से शुरू किया। इस प्रणाली से रेल परिचालन अधिक सुरक्षित और समयबद्ध होगा, जिससे ट्रेनों की आवाजाही में सुधार होगा। परियोजना की लागत 4.5 करोड़ रुपये है और यह यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा को प्राथमिकता देती है।

मुज़फ्फरपुर- रामदयालुनगर के बीच आईबीएच (ब्लॉक हट) शुरू

रेल परिचालन को मिलेगी नई गति सोनपुर। सोनपुर मंडल द्वारा मुज़फ्फरपुर- रामदयालुनगर रेलखंड पर यातायात क्षमता बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि दर्ज की गई है। इस खंड पर आईबीएच (ब्लॉक हट) का संचालन 15 जनवरी 2026 से सफलतापूर्वक प्रारंभ कर दिया गया है। इस पहल का शुभारंभ मंडल रेल प्रबंधक आमित सरन और वरिष्ठ मंडल सिग्नल व दूरसंचार इंजीनियर अजय सिंह के नेतृत्व में किया गया। परियोजना पर लगभग 4.5 करोड़ रुपये की लागत आई है। आईबीएच (ब्लॉक हट) के चालू होने से मुज़फ्फरपुर- रामदयालुनगर खंड पर रेल परिचालन अधिक सुरक्षित, सुचारू और समयबद्ध हो सकेगा। इससे ट्रेनों की आवाजाही में सुधार होगा और परिचालन क्षमता में उल्लेखनीय वृद्धि होगी।

इस व्यवस्था का लाभ सोनपुर व समस्तीपुर मंडल के यात्रियों को मिलेगा। रेल प्रशासन के अनुसार, ब्लॉक हट के संचालन से सिग्नलिंग व ब्लॉक प्रबंधन अधिक प्रभावी होगा, जिससे रेल यातायात की सुरक्षा सुदृढ़ होगी। यह प्रणाली आधुनिक तकनीक पर आधारित है, जो मानवीय त्रुटियों की संभावना को कम करने में सहायक होगी। रेल प्रशासन ने स्पष्ट किया कि यात्री सुविधा, समयपालन और संरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए यह कदम उठाया गया है। भविष्य में भी इस रेलखंड पर आधारभूत संरचना के उन्नयन और आधुनिकीकरण के कार्य जारी रहेंगे । अंत में रेल प्रशासन ने आम जनता से सहयोग की अपील करते हुए यात्रियों से अनुरोध किया है कि वे सुरक्षित और सुगम यात्रा के लिए रेलवे द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें। प्रधान शिक्षकों का सम्मान समारोह 18 को छपरा। सारण जिला प्राथमिक शिक्षक संघ द्वारा 18 जनवरी को प्रधान शिक्षकों व प्रधानाध्यापकों के सम्मान में समारोह आयोजित किया जाएगा। संघ के राज्य प्रतिनिधि मंजीत कुमार तिवारी, जिलाध्यक्ष अरविंद कुमार यादव, प्रधान सचिव सुरेंद्र कुमार सिंह व प्रधान उप सचिव अरविंद कुमार पाण्डेय ने बताया कि कार्यक्रम में एकमा विधायक मनोरंजन सिंह उर्फ धूमल सिंह, छपरा विधायक छोटी कुमारी, सारण स्नातक क्षेत्र के विधान पार्षद प्रो. (डॉ.) वीरेंद्र नारायण यादव व छपरा नगर निगम के महापौर लक्ष्मी नारायण गुप्ता मौजूद रहेंगे, जहां उत्कृष्ट शिक्षण कार्य करने वाले प्रधान शिक्षकों को सम्मानित किया जाएगा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।