सारण में शादी-विवाह पर गैस नियम सख्त, निबंधन के बाद ही मिलेगा सिलेंडर

Newswrap हिन्दुस्तान, छपरा
share

सारण जिले में शादी समारोहों में घरेलू गैस सिलेंडर के उपयोग पर रोक लगा दी गई है। प्रशासन ने वाणिज्यिक गैस का उपयोग अनिवार्य किया है ताकि गैस की आपूर्ति में पारदर्शिता लाई जा सके। शादी वाले परिवारों को आवेदन करने की प्रक्रिया से गुजरना होगा, जिससे आवश्यक गैस की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी।

सारण में शादी-विवाह पर गैस नियम सख्त, निबंधन के बाद ही मिलेगा सिलेंडर

जिले के सभी एसडीओ को नई व्यवस्था में मिली महत्वपूर्ण जिम्मेवारी अब शादी में घरेलू गैस पर रोक, शादी समारोहों के लिए बदली व्यवस्था न्यूमेरिक 03 अनुमंडल पदाधिकारी हैं सारण में पेज चार की लीड छपरा, नगर प्रतिनिधि।सारण जिले में इन दिनों मांगलिक कार्यों का सीजन पूरे चरम पर है। गांव की गलियों से लेकर शहर की सड़कों तक हर ओर शहनाइयों की मधुर धुन गूंज रही है और घर-घर में उत्सव का माहौल है। लेकिन इस खुशी के बीच रसोई गैस सिलेंडर की बढ़ती मांग ने एक बड़ी समस्या को जन्म दे दिया है। भोज-भात और बड़े आयोजनों के चलते एलपीजी की खपत अचानक कई गुना बढ़ गई है, जिससे आम उपभोक्ताओं के साथ-साथ शादी वाले घरों को भी समय पर गैस सिलेंडर नहीं मिल पा रहा है।

हालात ऐसे बन गए हैं कि कई परिवारों को गैस के लिए इंतजार करना पड़ रहा है या फिर वैकल्पिक इंतजाम करने पड़ रहे हैं। इस गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन ने राज्य सरकार के निर्देशों के अनुरूप गैस आपूर्ति व्यवस्था को नियंत्रित, पारदर्शी और व्यवस्थित बनाने के लिए ठोस कदम उठाने शुरू कर दिए हैं।प्रशासन द्वारा लागू की जा रही नई व्यवस्था का उद्देश्य साफ है।घरेलू गैस के दुरुपयोग पर रोक लगाना और जरूरतमंद उपभोक्ताओं तक समय पर एलपीजी की आपूर्ति सुनिश्चित करना। इसी दिशा में सबसे अहम फैसला यह लिया गया है कि अब शादी-विवाह जैसे बड़े आयोजनों में घरेलू गैस सिलेंडर के इस्तेमाल पर सख्ती बरती जाएगी और वाणिज्यिक गैस का उपयोग अनिवार्य किया जाएगा। शादी विवाह के लिए वाणिज्यिक गैस की होगी उपलब्धता इस नई व्यवस्था के तहत शादी समारोह में भोजन बनाने वाले रसोइयों और कैटरर्स को वाणिज्यिक गैस के लिए अनिवार्य रूप से निबंधन कराना होगा। तेल कंपनियों को निर्देश दिया गया है कि वे इस निबंधन प्रक्रिया को 5 से 7 दिनों के भीतर पूरा करें, ताकि कार्यक्रम के समय किसी प्रकार की गैस की कमी न हो। प्रशासन का मानना है कि इस व्यवस्था से गैस वितरण में पारदर्शिता आएगी और मांग के अनुसार आपूर्ति सुनिश्चित की जा सकेगी। शादी कार्ड संलग्न करना जरूरी इसके साथ ही शादी करने वाले परिवारों के लिए भी एक स्पष्ट और व्यवस्थित प्रक्रिया तय की गई है। जिस घर में वैवाहिक कार्यक्रम आयोजित होना है, उस परिवार को शादी का कार्ड संलग्न करते हुए संबंधित अनुमंडल पदाधिकारी को आवेदन देना होगा। इस आवेदन में कार्यक्रम में शामिल होने वाले संभावित मेहमानों की संख्या और आवश्यक वाणिज्यिक गैस सिलेंडरों की संख्या का स्पष्ट उल्लेख करना अनिवार्य होगा।प्राप्त आवेदन के आधार पर अनुमंडल पदाधिकारी कार्यक्रम की आवश्यकता का आकलन करेंगे और उसी के अनुसार संबंधित तेल कंपनियों को निर्देश देंगे। इसके बाद निर्धारित तिथि पर आवश्यक मात्रा में वाणिज्यिक गैस की आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी। प्रशासन ने यह भी स्पष्ट किया है कि इस तरह उपलब्ध कराई गई गैस का उपयोग केवल संबंधित वैवाहिक कार्यक्रम में ही किया जाएगा और किसी अन्य कार्य में इसका इस्तेमाल नहीं किया जा सकेगा। शादी में एलपीजी गैस का हो रहा दुरुपयोग खाद्य व उपभोक्ता संरक्षण विभाग के विशेष सचिव उपेन्द्र कुमार द्वारा जारी निर्देश के बाद जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क और सक्रिय हो गया है। विभाग की ओर से जारी पत्र में यह स्पष्ट किया गया है कि अक्सर देखा जाता है कि शादी-विवाह जैसे आयोजनों में घरेलू एलपीजी सिलेंडर का बड़े पैमाने पर उपयोग किया जाता है, जो नियमों के विरुद्ध है। इससे न केवल आम उपभोक्ताओं को गैस की कमी का सामना करना पड़ता है, बल्कि राज्य में गैस आपूर्ति का बैकलॉग भी बढ़ जाता है।सरकार ने यह भी संकेत दिया है कि पश्चिम एशिया में तेल व प्राकृतिक गैस से जुड़ी समस्याओं का असर आपूर्ति पर पड़ सकता है। ऐसे में यदि अभी से सख्ती नहीं बरती गई, तो आने वाले दिनों में स्थिति और गंभीर हो सकती है। इसी संभावित संकट को देखते हुए सरकार ने समय रहते यह निर्णय लिया है, ताकि वैवाहिक सीजन के दौरान किसी तरह की अव्यवस्था न हो। मांगलिक कार्यों में सिलेंडर की मांग में अप्रत्याशित वृद्धि जिले में इस समय विवाह कार्यक्रमों की भरमार है। खासकर मुस्लिम समुदाय में शादियों का सिलसिला तेज गति से चल रहा है। हर दिन कई विवाह समारोह आयोजित हो रहे हैं, जिससे गैस सिलेंडर की मांग में अप्रत्याशित वृद्धि हुई है। उपभोक्ताओं का कहना है कि गैस बुकिंग कराने के बावजूद उन्हें समय पर डिलीवरी नहीं मिल रही है। कई लोगों को मजबूरी में बाजार से अधिक कीमत पर सिलेंडर खरीदना पड़ रहा है, जबकि कुछ लोग लकड़ी या अन्य वैकल्पिक ईंधनों का सहारा लेने को विवश हैं।शादी वाले घरों की परेशानी और भी अधिक है। आयोजन की तैयारियों के बीच गैस की अनुपलब्धता से पूरे कार्यक्रम की व्यवस्था प्रभावित हो रही है। रसोइयों को समय पर गैस नहीं मिलने के कारण भोजन बनाने में देरी हो रही है, जिससे मेहमानों को असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। कई मामलों में तो आयोजकों को कार्यक्रम के समय में बदलाव तक करना पड़ रहा है, जो उनके लिए अतिरिक्त परेशानी का कारण बन रहा है। मांग और आपूर्ति के बीच संतुलन बनाने का सरकार का प्रयास स्थानीय लोगों का मानना है कि यदि प्रशासन पहले से इस प्रकार की व्यवस्था लागू करता, तो स्थिति इतनी गंभीर नहीं होती। हालांकि, अब जब नई व्यवस्था लागू की जा रही है, तो लोगों को उम्मीद है कि आने वाले दिनों में हालात सुधरेंगे और गैस की किल्लत से राहत मिलेगी।प्रशासन का भी मानना है कि इस नई व्यवस्था के प्रभावी क्रियान्वयन से घरेलू गैस के दुरुपयोग पर रोक लगेगी और वाणिज्यिक गैस की आपूर्ति अधिक व्यवस्थित तरीके से हो सकेगी। इससे मांग और आपूर्ति के बीच संतुलन बनेगा और आम उपभोक्ताओं को समय पर गैस मिल सकेगी।जिला प्रशासन ने इस संबंध में सभी संबंधित अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं कि वे इस व्यवस्था की नियमित निगरानी करें और किसी भी प्रकार की अनियमितता मिलने पर तुरंत कार्रवाई सुनिश्चित करें। गैस एजेंसियों को भी हिदायत दी गई है कि वे पूरी पारदर्शिता के साथ गैस की आपूर्ति करें और किसी भी प्रकार की कालाबाजारी या गड़बड़ी से बचें। आने वाले दिनों में राहत की उम्मीद सारण जिले में शादी-विवाह के इस व्यस्त सीजन के बीच प्रशासनिक सक्रियता ने लोगों में नई उम्मीद जगाई है। यदि इस व्यवस्था का सही तरीके से पालन हुआ और निगरानी तंत्र मजबूत बना रहा, तो आने वाले दिनों में गैस सिलेंडर की किल्लत से काफी हद तक राहत मिल सकती है। इससे न केवल आम उपभोक्ताओं को फायदा होगा, बल्कि शादी जैसे खास अवसर पर लोगों की खुशियों में भी कोई व्यवधान नहीं आएगा। प्रशासन को उम्मीद है कि यह पहल गैस आपूर्ति व्यवस्था को अधिक संतुलित, पारदर्शी और प्रभावी बनाने में अहम भूमिका निभाएगी और पूरे जिले में इसका सकारात्मक असर देखने को मिलेगा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।