Hindi NewsBihar NewsChapra NewsNew Education Building Completed in Bihar at Cost of 41 50 Lakh
नव निर्मित शिक्षा भवन में आरडीडीई कार्यालय शिफ्ट करने की तैयारी शुरू

नव निर्मित शिक्षा भवन में आरडीडीई कार्यालय शिफ्ट करने की तैयारी शुरू

संक्षेप:

बिहार के छपरा में जिला स्कूल परिसर में नवनिर्मित शिक्षा भवन अब तैयार है। इस चार मंजिला भवन का निर्माण बिहार स्टेट एजुकेशन इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन द्वारा 41.50 लाख की लागत से किया गया था। नए भवन में शिक्षा विभाग के विभिन्न कार्यालयों को एकत्रित किया जाएगा, जिससे कर्मचारियों और आम लोगों को सुविधा मिलेगी।

Dec 05, 2025 09:24 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, छपरा
share Share
Follow Us on

दो साल पहले शुरू हुआ था निर्माण, 41.50 लाख की लागत छपरा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। जिला स्कूल परिसर में नवनिर्मित शिक्षा भवन अब आकर्षक स्वरूप में तैयार हो चुका है। बिहार स्टेट एजुकेशन इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन, पटना द्वारा 41 लाख 50 हजार 204 रुपये की लागत से बनाए गए इस चार मंजिला भवन को अब शिक्षा विभाग के विभिन्न कार्यालयों के लिए उपयोग में लाया जाएगा। दो वर्ष पूर्व इसका शिलान्यास किया गया था। अब भवन पूरी तरह तैयार है और रंग-रोगन के बाद इसकी सुंदरता परिसर में अलग ही छाप छोड़ रही है। सबसे पहले क्षेत्रीय शिक्षा उपनिदेशक (आरडीडीई) का कार्यालय नए भवन की तीसरी मंजिल में स्थानांतरित किया जाएगा।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

पुराने कार्यालय से फाइलें और कार्यालय सामग्री मंगाने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। माना जा रहा है कि खरमास के पूर्व तक कार्यालय पूरी तरह नए भवन में शिफ्ट हो जाएगा। गौरतलब है कि वर्तमान में शिक्षा विभाग के कार्यालय जिले में अलग-अलग स्थानों पर संचालित हो रहे हैं। जिला परिषद भवन में समग्र शिक्षा का दफ्तर चल रहा है, जिसके बदले हर महीने किराया चुकाया जाता है। वहीं जिला स्कूल परिसर में डीईओ स्थापना, माध्यमिक शिक्षा, एमडीएम डीपीओ, साक्षरता मिशन और अन्य इकाइयों के कार्यालय सीमित जगह में संचालित होते रहे हैं। नए शिक्षा भवन के चालू होने से जिले में शिक्षा विभाग की सभी इकाइयों को एक छत के नीचे लाने की तैयारी पूरी हो रही है। इससे न सिर्फ कर्मचारियों को सुविधा मिलेगी, बल्कि आम लोगों को भी कामकाज के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। जनता और विभाग दोनों के लिए यह व्यवस्था महत्वपूर्ण साबित होगी। पल्स पोलियो अभियान की सफलता को लेकर सीएचसी में बैठक मशरक। एक संवाददाता मशरक प्रखंड के शहर से गांव तक पोलियो की दवा पीने से कोई बच्चा छूटे नहीं , इसके संकल्प के साथ मशरक सामुदायिक स्वास्थ केंद्र में शुक्रवार को अधिकारियों और चिकित्सक की बैठक हुई। अध्यक्षता बीडीओ मशरक पंकज कुमार ने की जबकि संचालन प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ चंद्रशेखर सिंह ने किया। बैठक में बीडीओ ने कहा कि 14 से 19 दिसंबर तक पल्स पोलियो अभियान की मॉनिटरिंग के लिए अस्पताल परिसर में एक कंट्रोल रूम होगा। आंगनबाड़ी सेविका और आशा कार्यकर्ता स्वास्थ्य कर्मी के साथ रहेंगी। हर हाल में 0 से 5 वर्ष आयु के सभी बच्चों को पोलियो की दवा पिलाने का लक्ष्य हासिल करना है । डॉ चंद्रशेखर सिंह ने बताया कि पिछली बार 20 हजार बच्चों को पोलियो की खुराक दी गई थी । इस बार कुल 63 टीम के साथ 8 ट्रांजिट टीम पोलियो खुराक देने के लिए बनाई गई है , जिनके साथ 24 सुपरवाइजर रहेंगे। बैठक में हेल्थ मैनेजर अमित कुमार, बीसीएम लव कुश, डब्ल्यू एच ओ के कुमुद रंजन, आंगनवाड़ी सुपरवाइजर एवं अन्य उपस्थित रहे।