Chapra News: सुलह- समझौते से करें वादों का निपटारा: एसीजेएम अनुराग मिश्र
Chapra News: सोनपुर अनुमंडलीय व्यवहार न्यायालय में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में 45 जबकि सोनपुर रेलवे कोर्ट में 853 आपराधिक मामले का निष्पादन हुआ। न्यायिक पदाधिकारी अनुराग मिश्र ने सुलह के आधार पर मामले निपटाने की अपील की। इस अवसर पर विभिन्न अधिवक्ता और प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।

Chapra News: सोनपुर अनुमंडलीय व्यवहार न्यायालय में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में 45 जबकि सोनपुर रेलवे कोर्ट में 853 आपराधिक मामले का हुआ निष्पादन 22 सोनपुर अनुमंडलीय व्यवहार न्यायालय में शनिवार को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में मामलों का निष्पादन करते न्यायिक पदाधिकारी सब जज वन सह एसीजेएम वन अनुराग मिश्र, सहायक अभियोजन पदाधिकारी , अधिवक्ता व अन्य सोनपुर।
सोनपुर रेलवे कोर्ट में आपराधिक मामले
बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार के निर्देश के आलोक में शनिवार को अनुमंडलीय व्यवहार न्यायालय में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में दोनों पक्षों की सहमति से सुलह-समझौते के आधार पर कुल 45 जबकि सोनपुर स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या दो पर अवस्थित रेलवे कोर्ट में 853 आपराधिक मामले का निष्पादन किया गया। इनमें सोनपुर अनुमंडलीय व्यवहार न्यायालय के एसीजेएम प्रथम अनुराग मिश्र के कोर्ट का 31, एसीजेएम द्वितीय गजाला तस्नीम के कोर्ट का 14 और रेलवे कोर्ट के मजिस्ट्रेट सुधांशु शेखर के कोर्ट के 853 आपरधिक मामले शामिल हैं। सभी मामले आपराधिक हैं।
सुलह-समझौते का महत्व
राष्ट्रीय लोक अदालत के अनुमंडलीय व्यवहार न्यायालय के न्यायिक पदाधिकारी एसीजेएम वन अनुराग मिश्र ने मुकदमोंं के दौरान होने वाले नुकसान और परेशानियों को ध्यान में रखते हुए लोगों से आपसी सुलह- समझौते के आधार पर वादों के निपटाारे की अपील की। उन्होंने पक्षकारों से आपसी सुलह- समझौते के आधार पर अपने वादों के निपटारे का सुझाव भी दिया।
लोक अदालत की टीम
लोक अदालत में लोक अदालत बेंच के सहायक अभियोजन सह अपर लोक अभियोजक धर्मेन्द्र कुमार रमण, सहायक अभियोजन पदाधिकारी विजय शंकर, सदस्य अधिवक्ता रौशन कुमार सिंह, अधिवक्ता कुमार रमेश रंजन यादव भी उपस्थित थे। लोक अदालत के आयोजन को सफल बनाने में पेशकार राजेश्वर तिवारी, कुणाल कुमार , नाजिर विकास कुमार, कार्यालय सहायक नीतू कुमारी, चन्द्रकांता कुमारी आदि ने सक्रिय भूमिका निभाई।


