Hindi NewsBihar NewsChapra NewsMystery Surrounds Young Man s Death Road Accident or Murder
मढ़ौरा में सड़क किनारे से  युवक का शव बरामद

मढ़ौरा में सड़क किनारे से युवक का शव बरामद

संक्षेप:

मढ़ौरा थाना क्षेत्र के नौतन मठिया में एक युवक इमरान का शव सड़क किनारे मिला। परिजनों ने सड़क हादसे में मौत बताई, जबकि ग्रामीण हत्या की आशंका जता रहे हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और जांच शुरू कर दी है। इस घटना ने क्षेत्र में सनसनी फैला दी है।

Nov 29, 2025 09:07 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, छपरा
share Share
Follow Us on

युवक की मौत के मामले में उठ रहे कई सवाल परिजन बोले-सड़क हादसा, ग्रामीणों में तरह-तरह की चर्चा थाना क्षेत्र के बथाना गांव का निवासी था युवक मढ़ौरा, एक संवाददाता। मढ़ौरा थाना क्षेत्र के नौतन मठिया में शनिवार की अहले सुबह एक युवक का शव सड़क किनारे से मिला। शुक्रवार की रात पीट कर उसकी हत्या किए जाने का मामला चर्चा में है जबकि परिजनों ने सड़क हादसे में मौत की वजह बताई है। इस घटना के बाद से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। बथाना निवासी 19 वर्षीय इमरान का शव पब्लिक स्कूल के पास सड़क किनारे संदिग्ध अवस्था में पड़ा मिला।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेज दिया। थानाध्यक्ष अजय कुमार ने बताया कि मृतक की मां के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। परिजनों ने आशंका जताई है कि इमरान की मौत किसी सड़क दुर्घटना में हुई होगी। हालांकि घटना स्थल की स्थिति व युवक की मौत को लेकर कई तरह के प्रश्न उठ रहे हैं। इधर, ग्रामीणों के बीच भी घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चा है। ग्रामीण हत्या की आशंका जता रहे हैं। घटनास्थल पर शव के मिलने की स्थिति, समय और घटनाक्रम को लेकर लोग अलग-अलग अनुमान लग रहे हैं, जिससे रहस्य और गहरा गया है। इस संबंध में पूछे जाने पर मढ़ौरा डीएसपी नरेश पासवान ने कहा कि पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखते हुए त्वरित जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों पर अधिक स्पष्टता मिलेगी। उन्होंने कहा कि पुलिस टीम वैज्ञानिक तरीके से साक्ष्य जुटा रही है और तथ्य जो भी होंगे, जांच में सामने आ जाएंगे। इमरान की अचानक हुई मौत से परिवार में मातम पसरा है और परिजनों के बीच शोक का माहौल है।