
लापता प्राइवेट शिक्षक की साइकिल नदी में मिली
परिजनों ने हत्या की आशंका जताई बच्चों को ट्यूशन पढ़ा कर वापस अपने घर लौट रहे शिक्षक की साइकिल सरयू नदी से पुलिस ने बरामद किया है। गरया टोला निवासी व पेशे से प्राइवेट शिक्षक कमल चौधरी उम्र 40 वर्ष की...
मांझी। बीते पांच सितंबर को मांझी थाना क्षेत्र के ड्यूमाइगढ से बच्चों को ट्यूशन पढ़ा कर वापस अपने घर लौट रहे शिक्षक की साइकिल सरयू नदी से पुलिस ने बरामद किया है। गरया टोला निवासी व पेशे से प्राइवेट शिक्षक कमल चौधरी उम्र 40 वर्ष की साइकिल शनिवार को ड्यूमाइगढ के गरया टोला स्लुइस गेट के समीप सरयू नदी से पुलिस ने लावारिस हालत में बरामद किया है। इससे पहले स्थानीय मछुआरों ने सरयू नदी के किनारे मिट्टी के दलदल में धंसी साइकिल को देखा और इसकी सूचना मांझी थाना पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे मांझी के थानाध्यक्ष आशीष कुमार ने साइकिल को तत्काल दलदल से बाहर निकलवाया और गोताखोरों की सहायता से उसके आसपास शव आदि की खोजबीन कराई हालांकि कोई शव आदि नहीं मिला।

बरामद साइकिल गरया टोला निवासी व प्राइवेट शिक्षक कमल चौधरी की बताई जाती है। साइकिल की पहचान होने के बाद घटनास्थल पर मौजूद शिक्षक के भाई बबन चौधरी फफक कर रोने लगे। उन्होंने पुलिस से बातचीत के क्रम में पांच सितंबर को रहस्यमय ढंग से लापता अपने भाई की हत्या कर शव को सरयू में बहा दिए जाने की आशंका ब्यक्त की। उन्होंने बताया कि बीते पांच सितंबर को उनके भाई ड्यूमाइगढ से बच्चों को ट्यूशन पढ़ा कर घर लौट रहे थे,इसी बीच नदी किनारे बने बांध के रास्ते से वे रहस्यमय ढंग से लापता हो गए। काफी खोजबीन करने के एक सप्ताह बाद भी उनके भाई का कोई सुराग नहीं मिल सका है। शनिवार को नदी से साइकिल बरामद होने के बाद से लोगों की जेहन में शिक्षक की हत्या की आशंका बढ़ गई हैं। उन्होंने बताया कि उनके भाई ने पांच सितंबर की शाम आठ बजकर दस मिनट पर अंतिम बार पुलिस के डायल 112 और गांव के एक अन्य व्यक्ति के नम्बर पर कॉल किया था। उन्होंने आशंका जताई कि उन्होंने अपने सामने किसी खतरे को भांप कर ही पुलिस से जान बचाने के उद्देश्य से फोन किया था। उसके बाद से उनके भाई का मोबाइल बन्द हो गया। पुलिस लापता शिक्षक के मोबाइल के कॉल डिटेल्स के आधार पर घटना की सच्चाई का तह तक पता लगाने में जुट गई है। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को मांझी थाना में उन्होंने अपने भाई की गुमशुदगी की एक प्राथमिकी भी दर्ज कराई है,जिसमें सलेमपुर निवासी एक सरकारी शिक्षक को उन्होंने नामजद किया है। उन्होंने बताया कि नामजद शिक्षक के कागजात में कथित गड़बड़ी को लेकर उनके भाई ने शिक्षा विभाग से जुड़े वरीय पदाधिकारियों से लिखित शिकायत की थी और उनकी शिकायत के आलोक में मामले की जांच भी चल रही थी। इस वजह से उक्त शिक्षक से उनके भाई का मतभेद भी चल रहा था। घटना स्थल पर मौजूद दर्जनों ग्रामीणों के अलावा पूर्व जिप सदस्य द्वय धर्मेन्द्र सिंह, राजू गुप्ता,घोरहट के मुखिया प्रतिनिधि शैलेश्वर मिश्रा व जदयू नेता निरंजन सिंह आदि ने पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच कर घटना का पर्दाफाश करने के साथ साथ दोषियों पर कठोर कार्रवाई करने की मांग की। सड़क के नाले से पुलिस ने शव बरामद किया एकमा। स्थानीय थाना क्षेत्र के छपरा सीवान मुख्य मार्ग के हंसराजपुर गांव के समीप एन एच 531 के समीप बने नाले से पुलिस ने 30 वर्षीय व्यक्ति का शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए छपरा भेज दिया। स्थानीय लोगों ने बताया कि मृतक की पहचान थाना क्षेत्र नवतन गांव निवासी स्व जगन्नाथ प्रसाद के पुत्र विनोद प्रसाद के रूप में हुई है। नवतन गांव के कुछ लोगों ने बताया कि युवक की शादी छपरा में पांच साल पुर्व हुई थी । वह छपरा ही रहता था। कभी कभी वह अपने गांव आता जाता था। मृतक के सभी परिजन दिल्ली में रहते हैं। मृतक अधिकांश अपने ससुराल में रहता था। घटना के सम्बन्ध पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद भी मौत का कारण का पता चलेगा।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




