मशरूम उत्पादन कम लागत में अधिक लाभ देने वाला व्यवसाय

Feb 16, 2026 09:21 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, छपरा
share

लहलादपुर में मशरूम उत्पादन तकनीक प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन अध्यक्ष राजीव रंजन मिश्रा, प्रमुख मनोज कुमार साह और प्रखंड कृषि पदाधिकारी पवन कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर...

मशरूम उत्पादन  कम लागत में अधिक लाभ देने वाला व्यवसाय

लहलादपुर में मशरूम उत्पादन तकनीक प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन लहलादपुर, एक संवाददाता। प्रखंड मुख्यालय स्थित कृषि कार्यालय परिसर में सोमवार को मशरूम उत्पादन तकनीक पर छह दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन आत्मा अध्यक्ष राजीव रंजन मिश्रा, प्रमुख मनोज कुमार साह और प्रखंड कृषि पदाधिकारी पवन कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर आत्मा अध्यक्ष राजीव रंजन मिश्रा ने कहा कि मशरूम उत्पादन किसानों के लिए कम लागत में अधिक लाभ देने वाला व्यवसाय है। इससे कम जमीन और सीमित संसाधनों में भी अच्छी आमदनी प्राप्त की जा सकती है। उन्होंने किसानों से पारंपरिक खेती के साथ-साथ वैकल्पिक खेती को अपनाने की अपील की।

प्रमुख मनोज कुमार साह ने कहा कि सरकार किसानों की आय दोगुनी करने के उद्देश्य से विभिन्न प्रशिक्षण कार्यक्रम चला रही है। मशरूम उत्पादन स्वरोजगार का सशक्त माध्यम बन सकता है, विशेषकर महिलाओं और युवाओं के लिए। प्रखंड कृषि पदाधिकारी पवन कुमार ने प्रशिक्षण के दौरान मशरूम उत्पादन की वैज्ञानिक विधि, बीज चयन, कम्पोस्ट तैयार करने की प्रक्रिया, तापमान और नमी प्रबंधन, रोग नियंत्रण व विपणन की जानकारी विस्तार से दी। उन्होंने बताया कि सही तकनीक अपनाकर साल भर मशरूम की खेती की जा सकती है। कार्यक्रम में प्रखंड क्षेत्र के कई किसानों और कृषक मित्रों ने भाग लिया और प्रशिक्षण के प्रति उत्साह दिखाया। अंत में प्रतिभागियों को तकनीकी पुस्तिका वितरित की गई। कार्यक्रम का संचालन सहायक तकनीकी प्रबंधक विष्णुपाल शर्मा ने किया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।