Hindi NewsBihar NewsChapra NewsMotorcycle Theft in Dudhahi Market Major Crackdown on Illegal Liquor in Bihar
समहोता बाजार से बाइक की चोरी

समहोता बाजार से बाइक की चोरी

संक्षेप:

कोपा थाना क्षेत्र के समहोता दुधई बाजार से एक बाइक चोरी हो गई। बाइक चोरों ने युवक की बाइक चुराई जब वह दवा खरीदने गया था। वहीं, शराब माफियाओं के खिलाफ पुलिस ने अभियान चलाकर 420 लीटर देशी शराब बरामद की।...

Sep 01, 2025 10:28 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, छपरा
share Share
Follow Us on

कोपा। कोपा थाना क्षेत्र के समहोता दुधई बाजार से ग्लैमर बाइक की चोरी कर ली गई। घटना रविवार को संध्या की है। बाइक चन्दा टोला गाँव के प्रिंस कुमार की बतायी गयी है। वह दवा खरीदने के लिए दुधई बाजार पर आया था। तभी उच्चकों ने बाइक की चोरी कर ली। युवक ने बाइक चोरी की लिखित शिकायत कोपा थाने में दर्ज कराई। शराब का विनष्टीकरण किया गया मांझी। मांझी थाना पुलिस द्वारा शराबबंदी लागू कराने हेतु थाना क्षेत्र में अवैध शराब के सेवन,निर्माण,बिक्री एवम भंडारण करने वाले शराब माफियाओं के विरुद्ध सोमवार को भलुआ बुजुर्ग,कलान तथा कटोखर मे विशेष अभियान चलाया गया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

अभियान के तहत पुलिस ने बड़े पैमाने पर अवैध शराब भट्ठी एवम शराब बनाने वाली सामग्री महुआ तथा पास को विनष्ट किया गया। इसकी जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष आशीष कुमार ने बताया कि सोमवार को उक्त क्षेत्रों में संचालित शराब की भट्टी एवं लगभग दो हजार लीटर महुआ पास को बरामद कर विनष्ट किया गया है। अभियान में थानाध्यक्ष आशीष कुमार मिथिलेश कुमार तथा अनिल कुमार सहित बड़ी संख्या मे पुलिस बल के जवान मौजूद थे। थानाध्यक्ष ने बताया कि संबंधित कारोबारियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर अग्रेत्तर कार्रवाई की जा रही है। शराब माफियाओं तथा तस्करों के विरुद्ध स्थानीय पुलिस द्वारा चलाये जा रहे अभियान से तस्करों मे हड़कम्प ब्याप्त है। 420 लीटर देशी शराब बरामद,कारोबारी फरार मकेर। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर मुरहियां दियारे में छापेमारी की जहां से 420 लीटर देशी शराब बरामद की गई। वहीं ही कारोबारी सूरज कुमार नदी में कूद कर तैरते हुए भाग गया। इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज की गई है। मुख्यसचिव से मिले पुष्कर, शिक्षकों की पहले ही दिन रखी समस्या छपरा। बिहार के नए मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत को बधाई देने पहुंचे सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी आनंद पुष्कर ने पहली ही मुलाकात के दौरान शिक्षकों की समस्याओं को भी प्रमुखता से रखा। मुलाकात में पुष्कर ने शिक्षा, स्वास्थ्य और ग्रामीण विकास से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की और खासतौर पर शिक्षकों की लंबित मांगों को तत्काल समाधान करने की जरूरत बताई।उन्होंने मुख्य सचिव को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में राज्य की प्रशासनिक पारदर्शिता और विकास को गति मिलेगी। उन्होंने कहा कि प्रत्यय अमृत जैसे कर्मठ और जनसरोकारों से जुड़े अधिकारी के हाथों में राज्य की बागडोर आना सौभाग्य की बात है। भरोसा जताते हुए उन्होंने कहा कि नई जिम्मेदारी संभालते ही मुख्य सचिव जनता की समस्याओं का समाधान संवेदनशीलता और तत्परता से करेंगे। ज्ञात हो कि प्रत्यय अमृत लंबे समय से अपनी सुशासन की कार्यशैली और प्रशासनिक दक्षता के लिए जाने जाते हैं।