Chapra News: मिर्जापुर चौराहे पर दो बाइकों की टक्कर, दो घायल
Chapra News: मढ़ौरा के मिर्जापुर चौराहे पर दो बाइकों की टक्कर में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। एक युवक का बायां हाथ टूट गया और दूसरे युवक को गंभीर स्थिति में सदर अस्पताल छपरा रेफर किया गया। हादसा तेज गति के कारण हुआ। स्थानीय निवासियों ने घायलों को अस्पताल पहुँचाने में मदद की।

Chapra News: मढ़ौरा। थाना क्षेत्र के मिर्जापुर चौराहे पर सोमवार को दो बाइकों की आमने-सामने हुई टक्कर में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना में एक युवक का बायां हाथ टूट गया, जबकि गंभीर रूप से घायल दूसरे युवक को प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल छपरा रेफर कर दिया गया। ग्रामीणों के अनुसार, तेज गति के कारण एक बाइक चालक ने वाहन पर नियंत्रण खो दिया और सामने से आ रहे दूसरे बाइक सवार को टक्कर मार दी। हादसे में बाबू के असोईयां निवासी गामा प्रसाद के 30 वर्षीय पुत्र धन कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं, दूसरे घायल युवक की पहचान किशन कुमार के रूप में हुई है। उसका हाथ टूट गया है। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।
अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई
चौथे दिन थाना चौक से मौना चौक तक हटाया गया अतिक्रमण फोटो: 25शहर में अतिक्रमण हटाते निगम के कर्मी छपरा, एक संवाददाता। शहर में चौथे दिन भी अतिक्रमण हटाया गया। थाना चौक से लेकर मौना चौक तक दोनों तरफ अतिक्रमणकारियों ने बांस बल्ले गाड़कर अतिक्रमण कर रखा था। निगम की ओर से पहले प्रचार किया गया था। उसके बाद अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू की गई। हालांकि सबसे बड़ी बात तो यह है कि एक तरफ से अतिक्रमण है रहा है तो दूसरी तरफ सड़क के किनारे दुकान सजाया जा रहा है। इस तरह से अतिक्रमण हटाने से आवागमन में थोड़ा भी सुधार नहीं हो रहा है। नियमित अतिक्रमण नहीं हटाए जाने के कारण इस तरह का परेशानी आम लोगों को झेलना पड़ रहा है। अतिक्रमण हटाने में दंडाधिकारी के साथ पुलिस बल भी तैनात किया गया था.


