तीन माह से दहशत बना सनकी बंदर पकड़ा गया

हिन्दुस्तान, छपरा
Follow us on Google News
share

दाउदपुर के पिलुई गांव में पिछले तीन माह से आतंक मचाने वाला बंदर आखिरकार पकड़ लिया गया। ग्रामीणों और वन विभाग की टीम ने मिलकर उसे पिंजरे में कैद किया। बंदर के हमलों में कई लोग घायल हुए थे। अब गांव में सामान्य माहौल लौट आया है।

तीन माह से दहशत बना सनकी बंदर पकड़ा गया

13 - दाउदपुर के पिलुई गांव में पिंजरे में कैद बंदर दाउदपुर(मांझी)। दाउदपुर थाना क्षेत्र के पिलुई गांव में पिछले तीन माह से आतंक का पर्याय बना बंदर आखिरकार गुरुवार को पकड़ लिया गया।

ग्रामीणों की सूझबूझ

ग्रामीणों की सूझबूझ और वन विभाग की टीम की मदद से काफी मशक्कत के बाद बंदर को पिंजरे में कैद किया गया। बंदर के पकड़े जाने के बाद गांव के लोगों ने राहत की सांस ली है। ग्रामीणों ने बताया कि बंदर पिछले कई महीनों से गांव में आतंक मचाए हुए था। उसके हमले में अब तक करीब पांच दर्जन लोग घायल हो चुके हैं, जिनमें कई लोगों का इलाज अभी भी चल रहा है। गुरुवार की सुबह भी बंदर ने एक युवक पर हमला कर उसे जख्मी कर दिया था। इसके बाद ग्रामीणों ने एकजुट होकर बंदर को पकड़ने का निर्णय लिया। लाठी-डंडे और जाल के सहारे ग्रामीणों ने बंदर का पीछा शुरू किया। भागते-भागते बंदर एक मकान में घुस गया, जिसके बाद कुछ युवकों ने साहस दिखाते हुए बाहर से दरवाजा बंद कर दिया।

वन विभाग की कार्रवाई

घटना की सूचना तुरंत वन विभाग को दी गई। सूचना मिलते ही छपरा से वन विभाग की टीम पिंजरा लेकर गांव पहुंची और करीब दो से तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद बंदर को पकड़कर पिंजरे में कैद कर लिया गया। ग्रामीणों ने बताया कि बंदर के डर से लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया था। महिलाएं और बच्चे सबसे ज्यादा भयभीत थे। कई बार बंदर घरों में घुसकर भी लोगों पर हमला कर देता था। बंदर के पकड़े जाने के बाद गांव में फिर से सामान्य माहौल लौटता नजर आ रहा है。

सामान्य प्रश्न

बंदर को कब पकड़ा गया?
बंदर को गुरुवार को पकड़ा गया।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।