ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार छपराबदमाशों ने फायरिंग कर किशोर को घायल किया

बदमाशों ने फायरिंग कर किशोर को घायल किया

संबंध में बताया जाता है कि दो बाइक से कुछ बदमाश सड़क मार्ग से जा रहे थे। तभी एक बाइक की चपेट में मुनेश्वर राम आ गया। दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों ने बाइक सवार युवकों का पीछा किया तो एक बाइक...

बदमाशों ने फायरिंग कर किशोर को घायल किया
हिन्दुस्तान टीम,छपराThu, 29 Aug 2019 05:54 PM
ऐप पर पढ़ें

रिविलगंज थाना क्षेत्र के मेथवलिया गांव में बाइक सवार बदमाशों ने एक वृद्ध को धक्का मार घायल कर दिया। स्थानीय लोग जब बदमाशो ंका पीछा करने लगे तो उन्होंने फायरिंग कर किशोर को घायल कर दिया। घायल वृद्ध मेथवलिया गांव के मुनेश्वर राम हैं जबकि फायरिंग में घायल किशोर उसी गांव के दिनेश प्रसाद का 15 वर्षर्ीय पुत्र सन्नी कुमार है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि दो बाइक से कुछ बदमाश सड़क मार्ग से जा रहे थे। तभी एक बाइक की चपेट में मुनेश्वर राम आ गया। दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों ने बाइक सवार युवकों का पीछा किया तो एक बाइक अनियंत्रित होने के बाद बदमाश गिर पड़े। लोगों को पीछे आते देख एक बदमाश ने कमर से पिस्टल निकालकर गोली चला दी। बदमाशों की गोली से सन्नी कुमार जख्मी हो गया। आनन-फानन में दोनों को सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां दोनों का उपचार चल रहा है। बदमाशों के द्वारा चलाई गई गोली सन्नी दाहिने पैर में लगी, जो कि बाएं पैर से होकर आर-पार हो गई है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें