शिक्षक नेता रमाशंकर गिरि की स्मृति दिवस मनाने को लेकर बैठक आयोजित
छपरा में रमाशंकर गिरि विचार मंच द्वारा रविवार को बैठक आयोजित की गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि 1 फरवरी को रमाशंकर गिरि की पुण्यतिथि को स्मृति दिवस के रूप में मनाया जाएगा। अध्यक्ष डा. राजेन्द्र प्रसाद सिंह ने कहा कि यह कार्यक्रम अम्बेडकर भवन में होगा, और सभी को तैयारी में जुट जाना चाहिए।

छपरा, एक संवाददाता। रमाशंकर गिरि विचार मंच के तत्वावधान में शहर के नई बाजार स्थित होनहार किंडरगार्टन के प्रांगण में रविवार को एक बैठक हुई जिसकी अध्यक्षता विचार मंच के अध्यक्ष डा.राजेन्द्र प्रसाद सिंह व संचालन बिहार राजकीयकृत प्राथमिक शिक्षक संघ के महासचिव तसौवर हुसैन ने किया। बैठक में महान समाजसेवी और शिक्षक नेता रमाशंकर गिरि की पुण्यतिथि पर आगामी 01 फरवरी को स्मृति दिवस के रूप में मनाने व उनके अधूरे कार्यों को पूरा करने का संकल्प लिये जाने का निर्णय लिया गया। कार्यक्रम का आयोजन अम्बेडकर भवन में किया जायेगा। मंच के अध्यक्ष ने तैयारियों की समीक्षा करते हुए कहा कि समय कम है।
अत:मंच से जुड़े सभी लोगों को जोर-शोर से इसमें लग जाना होगा। बैठक को संबोधित करते हुए अध्यक्ष ने कहा कि रमाशंकर गिरि एक शिक्षक नेता होने के साथ ही सामाजिक क्रांति के अग्रदूत थे। जिन्होंने समाज-सुधार की दिशा में अपना पूरा जीवन अर्पित कर दिया।ऐसे लोग समाज में विरले ही पैदा होते है। मौके पर बिहार राजकीयकृत प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष उदयशंकर गुड्डू' ने कहा कि समाज के महान पुरुषों के जीवन और कृत्यों से प्रेरणा लेकर ही हम सभी समाज व देश को बदल सकते हैं ।शिक्षक नेता जितेंद्र कुमार सिंह, डा.राजेश यादव, उमेश प्रसाद यादव, अभिषेक रंजन, संजीव श्रीवास्तव, अजय यादव, अयान हसन, कैलाश पंडित व अन्य मौजूद थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



