सोनपुर मंडल में मेगा टिकट जांच अभियान में 3344 बेटिकट यात्री पकड़े गये

हिन्दुस्तान, छपरा
Follow us on Google News
share

सोनपुर मंडल में मंगलवार को मेगा टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान 3344 बिना टिकट यात्रियों को पकड़ा गया, जिससे 22,40,330 रुपए की वसूली की गई। बरौनी जंक्शन पर 32 बेटिकट यात्रियों से 12,335 रुपए वसूले गए। आरपीएफ ने रेलवे अधिनियम का उल्लंघन करने वाले 37 यात्रियों को गिरफ्तार किया।

सोनपुर मंडल में मेगा टिकट जांच अभियान में 3344 बेटिकट यात्री पकड़े गये

सोनपुर। सोनपुर मंडल में मंगलवार को मेगा टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया। डीआरएम के निर्देशन व वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक धीरज कुमार के निर्देशन में चलाए गए इस विशेष जांच अभियान के दौरान विभिन्न स्टेशनों और ट्रेनों में 3344 बिना टिकट व अनियमित टिकट से यात्रा करते हुए पकड़े गए जिनसे किराए व जुर्माने के रूप में 22,40, 330 रुपए रेल राजस्व की वसूली की गई । वहीं चालू माह में अभी तक 50, 321 मामलों में 3, 18, 61,550 रुपए राजस्व की वसूली की गई। बरौनी जंक्शन पर चलाए गए मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान में 32 बेटिकट यात्रियों से 12,335 रुपए की वसूली की गई।

यह जानकारी मंगलवार की शाम पीआरआई राम प्रताप सिंह ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी । रेल अधिनियम का उल्लंघन करते 37 धराए सोनपुर स्टेशन पर आरपीएफ ने अमृतसर से पूर्णिया कोर्ट जा रही 14618 डाउन जनसेवा एक्सप्रेस , 63224 डाउन पटना - बरौनी सवारी गाड़ी में छापेमारी कर रेलवे अधिनियम का उल्लंघन करते और महिला व एसएलआर बोगी में यात्रा कर रहे 37 यात्रियों को गिरफ्तार कर लिया। छापेमारी अभियान का नेतृत्व आरपीएफ इंस्पेक्टर सुमन कुमारी ने जवानों के सहयोग से किया। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार यात्रियों के खिलाफ रेलवे एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उन्हें आगे की कारवाई के लिए रेलवे कोर्ट में प्रस्तुत किया गया ।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।