निर्माणाधीन सभी पुलों-पथों का निर्माण कार्य पूरा करने पर जोर

Nov 29, 2025 09:04 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, छपरा
share

डीएम की अध्यक्षता में हुई बैठक में ग्रामीण सड़कों और पुलों के निर्माण कार्य को तेजी से आगे बढ़ाने पर चर्चा हुई। सभी कार्यपालक अभियंताओं को फरवरी-मार्च 2026 तक निर्माण कार्य पूर्ण करने का निर्देश दिया गया। अतिक्रमण हटाने और वेंडिंग जोन के निर्माण पर भी ध्यान दिया गया।

निर्माणाधीन सभी पुलों-पथों का निर्माण कार्य पूरा करने पर जोर

डीएम की अध्यक्षता में हुई बैठक सभी स्वीकृत पुल - पुलियों का निर्माण कार्य प्रारंभ कराने का भी टास्क छपरा, नगर प्रतिनिधि। ग्रामीण कार्य प्रमंडल, ग्रामीण कार्य विभाग के सभी कार्यपालक अभियंताओं के साथ ग्रामीण सड़क सुदृढ़ीकरण व प्रबंधन कार्यक्रम को तेज गति देने के उद्देश्य से शनिवार को कलेक्ट्रेट में डीएम की अध्यक्षता में बैठक हुई। मुख्यमंत्री ग्राम संपर्क योजना (अवशेष) एवं मुख्यमंत्री ग्रामीण सेतु योजना के अधीन सभी पथों और सभी पुलों के निर्माण कार्य से संबंधित अद्यतन जानकारी से डीएम अवगत हुए। उन्होंने सभी कार्यपालक अभियंताओं को सभी योजनाओं के तहत स्वीकृत पथों, जिनका निर्माण कार्य 50 प्रतिशत पूर्ण है, उन सभी पथों को माह फरवरी - मार्च 2026 तक निश्चित रूप से पूर्ण करने का हिदायत दी।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

जिन पथों का एग्रीमेंट का कार्य शेष है, उन सभी पथों का एग्रीमेंट एक सप्ताह के अंदर पूर्ण कर निर्माण कार्य प्रारंभ कराने का निर्देश दिया गया। जिलाधिकारी ने स्पष्ट रूप से कहा कि ग्रामीण कार्य विभाग के सभी ग्रामीण पथों पर हुए अतिक्रमण को चिह्नित कर अनुमंडल पदाधिकारी के माध्यम से सभी पथों पर हुए अतिक्रमण को नियमित रूप से हटवाना सुनिश्चित करें। साथ ही विभाग से अनुमति प्राप्त होते ही सभी स्वीकृत पुल - पुलियों का निर्माण कार्य प्रारंभ करना सुनिश्चित करें। अतिक्रमण हटाने व वेंडिंग जोन को लेकर हुआ मंथन नोट: अतिक्रमण में इनसेट छपरा। छपरा शहर के लिए नासूर बन चुके अतिक्रमण को ले शनिवार को कलेक्ट्रेट में मंथन हुआ। नगर आयुक्त, छपरा नगर निगम व उनकी पूरी टीम के साथ छपरा नगर निगम अंतर्गत प्रतिदिन चरणवार चल रहे अतिक्रमण हटाओ अभियान व वेंडिंग जोन निर्माण से संबंधित कार्यों की समीक्षात्मक बैठक डीएम की अध्यक्षता में आयोजित की गयी। साथ ही निर्देश दिया गया कि अतिक्रमण हटाने के साथ साथ संदर्भित स्थल पर से उसी दिन संध्या तक पूर्ण रूप से मलबा हटवाना सुनिश्चित करें त्और उक्त स्थल को अन्य उपयोग के लिये कार्य में लाने की कार्रवाई करें ताकि उक्त स्थल पर पुन: किसी के द्वारा अतिक्रमण नहीं किया जा सके। साथ ही यह भी टास्क दिया गया कि थाना चौक से साहेबगंज चौक के बीच पथ के किनारे अतिक्रमण हटाए गए स्थल पर बढ़िया तरीके से घेरकर वाहन पार्किंग की व्यवस्था करना सुनिश्चित करें।चयनित तीनों स्थलों पर 10 दिसंबर से वेंडिंग जोन का निर्माण कार्य प्रारंभ करना सुनिश्चित करें व तात्कालिक व्यवस्था के तहत अतिक्रमण हटाए गए स्थलों पर के निबंधित वेंडरों को अस्थाई तौर पर वेंडिंग जोन में अपना व्यापार करने के लिए मार्क चिह्नित करते हुए स्थल आवंटित करने पर बल दिया गया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।